MG Majestor SUV: 20 अप्रैल को होगा कीमतों का ऐलान, Fortuner-Kodiaq को मिलेगी कड़ी टक्कर

MG Majestor एक नई दमदार 7 सीटर SUV है. इसमें 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन, 4WD सिस्टम और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यह SUV Fortuner, Meridian और Kodiaq को कड़ी टक्कर दे सकती है.

MG Motor India अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस मॉडल को फरवरी में अनवील कर चुकी है, लेकिन कीमतों की जानकारी कंपनी ने नहीं दी थी. ऐसे में अब कंपनी ने ऐलान किया है, कि इस दमदार SUV की कीमतों का खुलासा 20 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. यह नई SUV मौजूदा Gloster को रिप्लेस करेगी और बाजार में Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी पॉपुलर SUVs को कड़ी टक्कर देगी.

पावरफुल इंजन और दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215hp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक
गियरबॉक्स के साथ आएगा और इसमें 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) के साथ लो-रेंज का सपोर्ट मिलता है.

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें तीन लॉकिंग डिफरेंशियल दिए गए हैं. साथ ही Snow, Rock, Sand, Mud और Normal जैसे मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स भी मिलेंगे, जो हर तरह के रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं.

बोल्ड डिजाइन और प्रीमियम एक्सटीरियर

डिजाइन कि बात करें, तो MG Majestor का लुक काफी बॉक्सी और मस्कुलर है, जो इसे रोड पर एक मजबूत मौजूदगी देता है. इस SUV के फ्रंट में बड़ा ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलाइट्स और स्टाइलिश DRLs दिए गए हैं. इसके अलावा-

  • 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स
  • साइड स्टेप्स
  • मजबूत बॉडी क्लैडिंग
  • कनेक्टेड LED टेललाइट्स
  • ड्यूल एग्जॉस्ट

ये सभी एलिमेंट्स इसे एक प्रीमियम और एग्रेसिव लुक देते हैं.

फीचर-लोडेड केबिन और लग्जरी एक्सपीरियंस

MG Majestor का इंटीरियर पूरी तरह से प्रीमियम फील देता है. इसमें ब्लैक थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मिलते हैं, साथ ही लेदरेट अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड दी गई है. इसके फीचर्स कि बात करें, तो इसमें-

  • ड्यूल 12.4-इंच स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम
  • 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • ड्यूल वायरलेस चार्जर
  • 220V पावर आउटलेट
  • वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स,
  • 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ) और
  • 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसी लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं.

सेफ्टी में भी पूरी तरह एडवांस

सेफ्टी के मामले में MG Majestor किसी से कम नहीं है. इसमें-

  • स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग.
  • Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम).
  • 360-डिग्री कैमरा.
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम).
  • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल.
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक.

यह भी पढ़ें: MG Gloster से Comet EV तक, कंपनी दे रही 3.5 लाख रुपये तक की छूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >