Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक सेडान CLA EV करेगी भारत में एंट्री, EV टच के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

Mercedes-Benz CLA EV को मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है. फ्रंट में ब्लैंक ग्रिल और LED लाइट स्ट्रिप, पीछे फुल-विड्थ टेललैंप और साइड में फ्लश डोर हैंडल इसे EV पहचान देते हैं. केबिन में ड्यूल स्क्रीन सेटअप और कार्बन फाइबर फिनिश इसका प्रीमियम अपील बढ़ाते हैं.

Mercedes-Benz इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA EV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह कार भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च होने वाली है. Mercedes-Benz CLA EV कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा मानी जा रही है और साल 2026 की सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक होगी.

डिजाइन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक

Mercedes-Benz CLA EV का डिजाइन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है. इसके फ्रंट में ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ बंद ग्रिल दी गई है, जिस पर रोशनी से चमकते तीन नुकीले स्टार एलिमेंट्स नजर आते हैं. इसमें कंपनी के सिग्नेचर ट्विन-पॉड LED हेडलैंप दिए गए हैं, जिन्हें एक पतली LED लाइट स्ट्रिप आपस में जोड़ती है. पीछे की तरफ भी टेललैंप्स को जोड़ने वाली LED लाइट बार मिलती है. साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और 17 से 19 इंच तक के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो रेंज बढ़ाने में मदद करते हैं.

लग्जरी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

इंटरनेशनल मार्केट में मिलने वाली CLA EV में स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसके अलावा ऑप्शनल तौर पर फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन भी मिलती है. केबिन में टच कंट्रोल्स वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर कार्बन-फाइबर फिनिश दी गई है, जो इसे स्पोर्टी फील देती है.

फीचर्स और सेफ्टी

CLA EV में कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स की भरमार होगी. इसमें पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल स्टैंडर्ड मिलते हैं. ऑप्शनल फीचर्स में 16-स्पीकर Burmester साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, 14-इंच पैसेंजर स्क्रीन और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेवल-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है.

पावरट्रेन और रेंज

Mercedes-Benz CLA EV इंटरनेशनल मार्केट में दो वेरिएंट्स CLA 250+ और CLA 350 में उपलब्ध होगी. दोनों वेरिएंट्स में 85 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. CLA 250+ में रियर-माउंटेड मोटर है, जो 268 hp की पावर और 335 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. इसकी WLTP रेंज 792 किमी तक बताई गई है. CLA 350 में ड्यूल मोटर सेटअप मिलेगा, जो 349 hp की पावर और 515 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें: कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >