24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Mercedes-Benz CLA EV, जानें इसकी खूबियां

Mercedes-Benz CLA EV 792KM तक की रेंज, 85kWh बैटरी और 240kW फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च होने वाली है. इसमें प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलेगी. जानिए लॉन्च से पहले इसकी खूबियां.

Mercedes-Benz अपनी पॉपुलर CLA सेडान को भारत में एक बार फिर लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इस बार यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी. नई Mercedes-Benz CLA EV को 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह मॉडल A-Class Limousine, EQA और EQB की जगह कंपनी की नई एंट्री-लेवल लक्जरी सेडान बन सकता है.

डिजाइन

नई CLA EV का डिजाइन काफी स्लिक और फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें कूपे-स्टाइल सेडान लुक देखने को मिलता है. इसके फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक क्लोज्ड ग्रिल के साथ इल्यूमिनेटेड Mercedes स्टार पैटर्न दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है. इसके साथ ट्विन-पॉड LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड लाइट बार मिलते हैं, जबकि पीछे की तरफ भी कनेक्टेड LED टेललाइट्स दी गई हैं. साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और 18-इंच AMG अलॉय व्हील्स इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं. यह कार Clear Blue, Cosmic Black, Polar White, Alpine Grey और Patagonia Red जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में Mercedes का लेटेस्ट डिजिटल-फर्स्ट डिजाइन मिलेगा, जो काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फील देता है. इसमें 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि इंटरनेशनल मॉडल में पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले भी दिया गया है.

इसके अलावा कार में पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टच-सेंसिटिव स्टीयरिंग कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो कम्फर्ट और लग्जरी को और बेहतर बनाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

  • 6 एयरबैग
  • 360-डिग्री कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
  • लेवल-2 ADAS
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग

इंजन और रेंज

भारत में शुरुआत में CLA 250+ वेरिएंट लॉन्च होने की उम्मीद है, जो दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के साथ आएगा. इसमें 85 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जो लंबी रेंज देने में मदद करेगा. इस EV में रियर-माउंटेड मोटर मिलेगी, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी स्मूद और स्टेबल रहेगा. यह सेटअप करीब 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, जो इसे फास्ट और पावरफुल बनाता है.

नई CLA EV रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार साबित होती है. यह WLTP के अनुसार करीब 792 किमी की रेंज देती है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा मानी जाती है. इसमें 240 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 20 मिनट में लगभग 400 किमी तक की रेंज मिल सकती है. वहीं, यह इलेक्ट्रिक सेडान 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसकी फास्ट स्पीड को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: SUV से EV तक, अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार कारें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >