Maruti Swift Hybrid: मारुति की यह कार देगी 32 Km का माइलेज!

Maruti Suzuki Swift Hybrid coming soon: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने टॉप सेलिंग हैचबैक मॉडल स्विफ्ट (maruti suzuki swift) को नये अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही स्विफ्ट का हाइब्रिड वेरिएंट पेश करने जा रही है.

Suzuki Swift Hybrid coming soon: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने टॉप सेलिंग हैचबैक मॉडल स्विफ्ट (maruti suzuki swift) को नये अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही स्विफ्ट का हाइब्रिड वेरिएंट पेश करने जा रही है.

मारुति सुजुकी हाइब्रिड (Maruti Swift Hybrid) को कंपनी ने सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर डुअलजेट K12C पेट्रोल इंजन दिया है और यह इंजन 91 PS की पावर और 118 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 10kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो कि बेहतर माइलेज देने में सक्षम है और पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड पर भी कुछ किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.

खास बात यह है कि स्विफ्ट हाइब्रिड में लगा हाइब्रिड पावरट्रेन से कार कम रफ्तार में छोटी दूरी तय कर सकेगी और इसका माइलेज 32 किमी प्रति लीटर तक होगा. कार का मेकैनिज्म कुछ ऐसा होगा कि जैसे ही इलेक्ट्रिक मोटर की चार्जिंग खत्म होगी, गाड़ी पेट्रोल इंजन पर चलने लगेगी.

स्विफ्ट में आ रही नयी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मौजूदा से ज्यादा पावरफुल है. यह एडवांस टेक्नोलॉजी न केवल कम प्रदूषण फैलाती है, बल्कि ड्राइविंग और एसेलरेशन में भी ज्यादा सुपीरियर है. इस सिस्टम में एडवांस लीथियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्टार्ट-स्टॉप, टॉर्क असिस्ट और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग में काफी कारगर है. कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करेगी.

खबर है कि मारुति सुजुकी हाइब्रिड की कीमत बाजार में मौजूद वर्तमान मॉडल से ज्यादा होगी और इसका फीचर्स के मामले में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) और ह्युंदै ग्रैंड आइ10 निऑस (Hyundai Grand i10 NIOS) से होगा.

दरअसल, कंपनी (Maruti Swift) भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत रखने के लिए खास योजना पर काम कर रही है. भारत में मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी लगभग आधी है और डीजल कार बंद करने के फैसले से बाजार हिस्सेदारी में कुछ कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन कंपनी इसके लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >