Maruti Suzuki ग्रीन सॉल्यूशंस के लिए यूज करेगी गाय का गोबर, घट जाएगा कार चलाने का खर्च

Maruti Suzuki Cow Dung Biogas – देश की पॉपुलर कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों के लिए गाय का गोबर इस्तेमाल कर रही हैं. जी हां, मारुति सुजुकी ने गाय के गोबर से चलने वाली कार उतारने का ऐलान किया है. सुजुकी ने इस टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू भी कर दिया है.

Maruti Suzuki Opts Cow Dung for Green Solutions: कहते हैं कि गाय से प्राप्त हुई हर एक चीज, जैसे- दूध, गोबर और मूत्र उपयोगी है. अब खबर है कि देश की पॉपुलर कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों के लिए गाय का गोबर इस्तेमाल कर रही हैं. जी हां, मारुति सुजुकी ने गाय के गोबर से चलने वाली कार उतारने का ऐलान किया है. सुजुकी ने इस टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू भी कर दिया है.

ऑटो सेक्टर के लिए रिवॉल्यूशन

भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की सीएनजी गाड़ियाें का हिस्सा लगभग 70 प्रतिशत है. ऐसे में अगर मारुति सुजुकी के सीएनजी मॉडल्स को बायोगैस से चलाया जाता है, तो ऑटो सेक्टर के लिए यह एक रिवॉल्यूशन होगा. इसके लिए कंपनी अब बायोगैस को किसी भी तरह सीएनजी के साथ लाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए कंपनी नयी टेक्नोलॉजी डेवलप कर रही है.

Also Read: Maruti Suzuki ने लॉन्च की Jimny और Fronx SUV, जानें डीटेल्स

घट जाएगा कार चलाने का खर्च

मारुति सुजुकी पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक, बायोगैस और फ्लैक्स फ्यूल के प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है. बढ़ते प्रदूषण और महंगी तकनीक से निपटने के लिए कंपनी ने बायोगैस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है. बायोगैस काे गोबर गैस भी कहते हैं और हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर की कमी नहीं होती. ऐसे में मारुति सुजुकी अगर गोबर गैस को सीएनजी की तरह से इस्तेमाल करती है, तो मारुति कार चलाने का खर्च काफी कम हो सकता है.

Also Read: Maruti Car खरीदना हुआ महंगा, यहां जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >