Maruti Swift खरीदने से पहले जान लें 3 फायदे और 3 नुकसान, फैसला लेना हो जाएगा आसान

मारुति स्विफ्ट भारतीय सड़कों पर राज करती है. इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदने से पहले, इसके 3 फायदे और 3 नुकसान जानना जरूरी है. यह जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी.

मारुति सुजुकी का इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक अलग रुतबा है. इस कंपनी की गाड़ियों के लोग फैन हैं. इसी की Maruti Suzuki Swift देश में सबसे अधिक पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेस्ट इंजन पावर और एक्साइटमेंट ड्राइविंग एक्सपिरियंस इसे डेली ड्राईव के लिए उपयुक्त बनाता है. यदि आप भी इस कार को लेने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले इसके 3 फायदे और 3 नुकसान जरूर जान लें. इससे फैसला लेना आसान हो जाएगा. 

खरीदने के 3 फायदे 

  • एक्सलेंस फ्यूल एफिशिएंसी 

Maruti Swift की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी एक्सलेंस फ्यूल एफिशिएंसी है. इसमें मिलने वाला 1.2 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन डेली ड्राइव को आसान बनाता है. AutoCar India के अनुसार, स्विफ्ट का मैनुअल वेरिएंट शहरी सड़कों पर 14 kmpl और हाइवे और 19 kmpl  माइलेज देती है. वहीं, AMT (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट 12.7 kmpl और 19.1 kmpl माइलेज देती है. इसके अलावा इंजन लो स्पीड पर अच्छी फीडबैक देती है. 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स कम समय में सटीक गियर शिफ्ट करती है.

  • अट्रैक्टिव हैंडिलिंग और लाइट कंट्रोल 

मारुति स्विफ्ट आज भी डेली ड्राइव के लिहाज से बेस्ट और रोमांचक ड्राइविंग एक्सपिरियंस देती है. इसका स्टियरिंग परफेक्ट है और बॉडी रोल अच्छी तरह से बैलेंस है. इसमें मिलने वाला फ्रंट एंड ग्रिप घुमावदार सड़कों पर बेहतर रिजल्ट देती है. कॉम्पैक्ट आकार के कारण सिटी में ड्राइव करना आसान होता है. ट्रैफिक में भी इसे चलाना ईजी है. इसके अलावा रोजाना ड्राइव के लिए राइड क्वालिटी कंफर्टेबल है. इसका ब्रेकिंग परफॉर्मेंस अच्छा है और लाइट कंट्रोल के चलते इसे चलाना ईजी है.

  • प्रैक्टिकल और अच्छी डिजाइन 

स्विफ्ट में कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजीशन, सपोर्टिव फ्रंट सीटें और 2 लोगों के लिए पर्याप्त रियर सीट स्पेस मिलता है. केबिन के चारों ओर स्टोरेज स्पेस काफी है और 265 लीटर बूटस्पेस मिलता है. टॉप वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट, कनेक्टेड टेक्निक और स्वचालित क्लाइमेट कंट्रोल जैसी फीचर्स मिलेंगे. 

खरीदने के 3 नुकसान 

  • इंजन में पंच की कमी 

स्विफ्ट में मिलने वाला 1.2 लीटर इंजन डेली ड्राइव के लिए तो बढ़िया है, लेकिन चलाने में उतना रोमांचक नहीं है. इसकी 82 hp और 112 nm आउट्पुट शहर में आने-जाने और लॉंग ट्रिप के लिए आसान नहीं, लेकिन एक्साइटमेंट वाले ड्राइवर्स को इसकी मिड रेंज और टॉप एंड परफ़ॉर्मेंस की कमी महसूस हो सकती है.

  • AMT देता है ओल्ड वाली फील 

5 स्पीड AMT कंफर्टेबल शहरी ड्राइविंग में बेहतर अनुभव देती है, लेकिन तेज गति से एक्सिलरेट करने पर गियर बदलना धीमा और महसूस होने लगता है. इससे परफॉर्मेंस प्रभावित होती है और ऑटो वर्जन मैनुअल की तुलना में कम अट्रैक्टिव लगता है. 

  • टॉप वेरिएंट के सामने बड़ी चुनौती 

मारुति स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट की कीमत बलेनो जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों के जितना है, जिनमें अधिक केबिन स्पेस, बेहतर आराम और शानदार इंटीरियर का अनुभव मिलता है. हालांकि, स्विफ्ट में अच्छे फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन इसके केबिन में हार्ड प्लास्टिक का यूज किया गया है, जिससे यह कार कंपटीशन के मामले में कुछ से पीछे है. 

ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे shivansh.shekhar143@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >