Wagon R से Brezza तक Maruti की कई कारों पर तगड़ी छूट, जानें ऑफर डिटेल

नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. Maruti Suzuki India अपनी Arena कारों पर इस महीने कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज ऑफर्स दे रही है, जिससे कई मॉडल्स पहले से काफी सस्ते मिल रहे हैं.

Maruti Suzuki India मई 2026 में अपनी Arena लाइनअप की कई कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. कंपनी इस महीने Dzire और Ertiga को छोड़कर बाकी कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट ऑफर कर रही है. सबसे ज्यादा फायदा इस बार Maruti Victoris पर मिल रहा है. इसके अलावा Brezza, Wagon R, Alto K10, Swift और Celerio जैसी कारों पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

Maruti Victoris पर सबसे ज्यादा छूट

Maruti Victoris के CNG वेरिएंट पर इस महीने 70,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

इन ऑफर्स में 60,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये तक का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है. इस SUV की कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है.

Maruti Brezza पर 55,000 रुपये तक की बचत

Maruti Brezza पर कंपनी 55,000 रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है. Brezza की कीमत 8.26 लाख रुपये से 12.86 लाख रुपये के बीच है.

Wagon R और Alto K10 पर भी बड़ा ऑफर

Maruti Wagon R और Maruti Alto K10 पर इस महीने 52,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इन दोनों कारों पर 25,000 रुपये तक का कंज्यूमर ऑफर, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Wagon R की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है.

Maruti Swift पर मिल रहा 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट

Maruti Swift के AMT वेरिएंट पर इस महीने 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. वहीं मैनुअल और CNG वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है.

ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं. Swift की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है.

Celerio, S-Presso और Eeco पर भी ऑफर

Maruti Celerio, Maruti S-Presso और Maruti Eeco पर 37,500 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इन मॉडल्स पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है.

ऑफर से पहले डीलरशिप से जरूर करें कन्फर्म

ध्यान रहे कि सभी ऑफर्स शहर, डीलरशिप और स्टॉक उपलब्धता के अनुसार बदल सकते हैं. ऐसे में कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Maruti Suzuki Arena डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Kiger, Triber और Kwid पर Renault का मेगा ऑफर, जानें किस मॉडल पर होगी कितनी बचत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >