Maruti, Kia या Toyota: 25 लाख के भीतर कौन-सी MPV है सबसे बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें

बड़े परिवार के लिए आरामदायक और स्पेस वाली MPV की तलाश है? Toyota Hycross, Kia Carens Clavis और Maruti Suzuki Invicto जैसे टॉप विकल्पों की तुलना करें. जानें कि 25 लाख के बजट में कौन सी MPV आपके लिए सबसे अच्छी है.

यदि आपका परिवार बड़ा है और आप आरामदायक, ज्यादा स्पेस वाला फीचर्स से लैस MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंडियन ऑटोमोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक धांसू ऑप्शन मिल जाएंगे. वर्तमान में एमपीवी पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ मौजूद हैं. वहीं, आप 20 लाख से कम बजट में एक शानदार एमपीवी कार लेना चाहते हैं, तो Toyota Hycross, Kia Carens Clavis या Maruti Suzuki Invicto आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. एमपीवी के केबिन प्रीमियम होते हैं और तीसरे-रो में काफी अधिक स्पेस मिलता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इन तीनों में से कौन आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

Maruti Suzuki Invicto 

मारुति सुजुकी देश की सबसे पॉपुलर कार कंपनियों में से एक है. इसी कंपनी की Maruti Suzuki Invicto, इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज्ड मॉडल है. इसमें सिर्फ 2.0 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है. इस एमपीवी कार की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा केबिन, कंफर्टेबल, राइड क्वालिटी और करीब 14.06 किलोमीटर प्रति लीटर टेस्टेड माइलेज है. हालांकि, इस गाड़ी में नॉर्मल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है. यही वजह है कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट हाइक्रॉस का प्राइस से कम है, क्योंकि इनमें सेकंड-रो की पावर्ड ऑटोमन सीट और ADAS जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं. 

Toyota Innova Crysta

लंबी दूरी की सफर के लिए आप बढ़िया एमपीवी खोज रहे हैं, तो टोयोटा इनोवा आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह गाड़ी दमदार डीजल इंजन और आधुनिक स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल टेक्निक के साथ आती है. हालांकि, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भले ही ओल्ड मॉडल हो चुकी है, लेकिन इसकी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस आज भी इसे खास बनाती है. इसका इंटीरियर और फीचर्स लिस्ट नए चैलेंजर्स जीतने आधुनिक नहीं हैं, लेकिन इस कार की बिल्ड क्वालिटी और रिलायबिलिटी शानदार है. इसमें 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 150 bhp की पावर देता है. यह एमपीवी फैमिली के लिए लॉंग ट्रिप करने वालों के लिए बेस्ट मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है.

Kia Carens Clavis

वर्तमान में देश की बेस्ट एमपीवी की लिस्ट में Kia Carens Clavis भी ग्राहकों के बीच उभर कर सामने आई है. इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा सेफ्टी के मामले में भी यह कार शानदार है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ESC, ऑल व्हील्स डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसमें लेवल-2 ADAS भी मिलेगा. मॉडर्न फीचर्स में इस कार में आपको 12.3 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन, बोस का प्रीमियम 8 स्पीकर वाला साउंड और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा. यह एमपीवी 6 और 7 सीट ऑप्शन के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.26 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें:Tata Nexon की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट-SUV फैमिली कार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >