महिंद्रा की पॉपुलर कारों में से एक स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट वर्जन आने वाले 15 अगस्त 2026 के मौके पर लॉन्च हो सकती है. इसी बीच इसके सबसे बड़े बदलावों में से एक के बारे में खबर निकलकर सामने आई है. सोशल पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट पैनोरमिक सनरूफ के साथ दिखाई दे रहा है. इसे अलावा इस एसयूवी में बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में महिंद्रा अब ग्राहकों को एक और सरप्राइज देने के मूड में लग रही है. आइए जानते हैं कि आने वाले इस नए महिंद्रा एन फेसलिफ्ट में क्या-क्या मिलने की उम्मीद है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में क्या अलग होगा?
वीडियो के आधार पर देखें, तो महिंद्रा एन फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ एक अहम बदलाव हो सकता है. इसके साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो थार रॉक्स से लिया गया है. इसके लिए कंपनी ने कुछ अलग तैयार नहीं किया है. महिंद्रा एन फेसलिफ्ट में पार्किंग और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए 360 डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही आगे की तरफ पहली और दूसरी रो में 65 वाट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलने की संभावना है, जो लॉंग जर्नी के दौरान फोन या टैब चार्ज करने में काम आएगा. बड़े टचस्क्रीन को अकोमॉडेट करने के लिए सेंटर कंसोल के एसी (AC) वेंट को भी नया रूप दिया जा सकता है. इसके अलॉय व्हील्स को भी न्यू डिजाइन मिलने की उम्मीद है.
" data-instgrm-version="14" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);"> " target="_blank" rel="noopener noreferrer">View on Instagramमहिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट इंजन और परफॉर्मेंस
2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स के मामले में ज्यादा बदलाव होने की कम उम्मीद है. इसके मौजूदा मॉडलों में मिलने वाले इंजन ऑप्शन को भी बरकरार रखेगी. स्कॉर्पियो एन के मौजूदा मॉडल में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. इसके अलावा गियरबॉक्स के ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है, जो पहले से मौजूदा मॉडलों में उपलब्ध है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एक्सटीरियर बदलाव
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का ओवरऑल साइज लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होने की संभावना है. इसमें डिजाइन के तौर पर नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकता है. इसके आगे के पार्ट्स में वही डबल-बैरल एलईडी हेडलाइट्स, क्रोम से घिरे हुए फॉग-लैंप और ग्रिल दिए जाने की उम्मीद है. साथ ही, इस एसयूवी का बैक लुक भी वर्तमान में मिलने वाला मॉडल जैसा ही हो सकता है.
ये भी पढ़ें:महिंद्रा लवर्स के लिए खुशखबरी, अगस्त 2026 में आ रहीं 3 दमदार कारें, जानें इस बार क्या होगा खास
