Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट को 7 वेरिएंट्स में लॉन्च कर दिया है. जानिए किस वेरिएंट की क्या कीमत है और क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा कंपनी द्वारा कई सेगमेंट में वाहनों की सेलिंग की जाती है. अब एक बार फिर से कंपनी ने अपनी Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च कर दिया है. महिंद्रा की तरफ से इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें भी जारी कर दी गई है. ऐसे में यदि आप भी महिंद्रा स्कॉर्पियो के शौकीन हैं और इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने का प्लान बना लिए हैं, तो उससे पहले इसकी सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में जान लें. आइए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं.

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के कुल कितने वेरिएंट्स हैं?

महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट कुल 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें  Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L शामिल हैं. टॉप मॉडल यानि Z8L डीजल ऑटोमैटिक 4WD है, जिसकी कीमत 25.49 लाख रुपए है. बेस यानी Z2 20 हजार रुपए पहले से महंगी है. इसके अलावा Z6 27 हजार से 30,500 रुपए, उससे ऊपर वेरिएंट Z8S का प्राइस 48 हजार 500 रुपए से 83,500 रुपए तक महंगी हुई है. 

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट बेस वेरिएंट की कीमत कितनी है?

महिंद्रा कंपनी की तरफ से इस नई फेसलिफ्ट एसयूवी के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 13.69 लाख रुपए रखी गई है. इस वेटिएंट में आपको टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. यदि आप लिमिट बजट में जा रहे हैं, तो इसे अपने घर लाने का प्लान बना रहे हैं. 

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट टॉप वेरिएंट की कीमत कितनी है?

कंपनी की तरफ से महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट के तौर पर जेड8एल को ऑफर किया जाता है. इस वेटिएंट में टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन लाया गया है, जिसे आप सेलेक्ट कर सकते हैं. इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम प्राइस 25.49 लाख रुपए रखा गया है. 

वेरिएंटपेट्रोल 2WD मैनुअलपेट्रोल 2WD ऑटोमैटिकडीजल 2WD मैनुअलडीजल 2WD ऑटोमैटिकडीजल 4WD मैनुअलडीजल 4WD ऑटोमैटिक
Z2₹13.69 लाख-₹14.19 लाख---
Z4₹15.57 लाख₹17.16 लाख₹16.12 लाख₹17.68 लाख₹18.03 लाख-
Z6--₹17.17 लाख₹18.82 लाख--
Z8S₹17.79 लाख₹19.26 लाख₹18.79 लाख₹19.89 लाख--
Z8--₹19.86 लाख₹21.41 लाख--
Z8T₹20.38 लाख₹21.75 लाख₹20.65 लाख₹22.25 लाख₹22.86 लाख₹24.39 लाख
Z8L (ADAS) 7-सीटर₹21.31 लाख₹22.87 लाख₹21.99 लाख₹23.49 लाख₹24.25 लाख₹25.49 लाख
Z8L (ADAS) 6-सीटर₹21.69 लाख₹23.05 लाख₹22.47 लाख₹23.80 लाख--

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के फीचर्स में बदलाव

अब इसमें पहले की जगह पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. इसके अलावा SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे की सीटों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं. इनमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Mhindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, ₹13.69 लाख में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >