Mahindra Scorpio N Facelift की टेस्टिंग शुरू, डिजाइन और फीचर्स में होगा बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले सड़क पर दिखी नयी स्कॉर्पियो

Mahindra Scorpio N Facelift लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान नजर आयी. SUV में नया ग्रिल, अपडेटेड लाइट्स, बड़ा टचस्क्रीन और ADAS फीचर मिलने की उम्मीद है. इंजन ऑप्शन पहले जैसे रहेंगे

Mahindra & Mahindra अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra Scorpio N Facelift) तैयार कर रही है. कंपनी ने भले ही आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन हाल ही में इस SUV का टेस्टिंग मॉडल सड़क पर स्पॉट किया गया है. कैमुफ्लाज (ढंकी हुई) गाड़ी से साफ है कि Mahindra जल्द ही इस SUV में बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है. 2022 में लॉन्च हुई Scorpio N ने बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है, और अब इसका अपडेटेड वर्जन इन नंबरों को और बढ़ा सकता है.

डिजाइन में छोटे लेकिन असरदार बदलाव

स्पाई तस्वीरों में गाड़ी का पिछला हिस्सा ज्यादा साफ नहीं दिखा, क्योंकि पूरा बॉडी पार्ट कवर था. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि नयी Scorpio N Facelift में फ्रंट हिस्से में ज्यादा बदलाव होंगे. इसमें नया ग्रिल डिजाइन, स्पोर्टी बंपर, अपडेटेड हेडलैंप्स, और नया LED DRL सिग्नेचर दिया जा सकता है. SUV की साइड प्रोफाइल में अब भी वही Scorpion टेल विंडो लाइन नजर आती है, जो इसके पुराने मॉडल की पहचान रही है.

केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

इंटीरियर की बात करें, तो इस बार Mahindra कुछ लक्जरी अपग्रेड्स ला सकती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और शायद पैनोरमिक सनरूफ शामिल हो सकती है. कंपनी ऑडियो सिस्टम को भी अपग्रेड कर सकती है. पहले जहां Sony सिस्टम था, अब Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जैसा कि XUV700 Facelift में देखा गया है.

ADAS और पावर में क्या रहेगा खास

Mahindra अब अपने ADAS (Advanced Driver Assistance System) को सिर्फ टॉप वेरिएंट तक सीमित नहीं रखेगी. नये फेसलिफ्ट में यह फीचर ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है. हालांकि, इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे-

2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (200 bhp, 370 Nm)

2.2L टर्बो डीज़ल इंजन (172 bhp, 370 Nm)

दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिकगियरबॉक्स और 4WD ऑप्शन मिलेंगे.

5 साल बाद Mahindra Thar की कीमत में कितनी गिरावट आती है? जानिए पूरी रिपोर्ट

2025 Mahindra Bolero और Bolero Neo लॉन्च रिव्यू: कीमत ₹7.99 लाख से शुरू, जानें नये फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >