महिंद्रा ने अपनी नई ग्लोबल लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है. हालांकि, भारतीय कस्टमर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. यह पिकअप ट्रक 2023 में दिखाए गए Global Pik Up Concept पर बेस्ड है. भारत में इसका सीधा मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross से देखने को मिलेगा.
सिर्फ भारत ही नहीं, Scorpio Lifestyler को एक ग्लोबल मॉडल के तौर पर भी पेश किया जाएगा. इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी उतारा जाएगा.
Mahindra Scorpio Lifestyler की भारत में लॉन्च टाइमलाइन
- महिंद्रा ने कंफर्म कर दिया है कि Scorpio Lifestyler को भारत में अप्रैल 2027 तक लॉन्च किया जाएगा.
- हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट नहीं बताई है. भारत में इस पिकअप को Scorpio नाम के तहत बेचा जाएगा, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसे सिर्फ Lifestyler नाम मिलेगा.
- कीमत की बात करें तो महिंद्रा इसे 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम में पेश करेगी.
Scorpio Lifestyler में क्या-क्या खास मिलेगा?
- प्रोडक्शन मॉडल में भी ग्लोबल Pik Up कॉन्सेप्ट की वही दमदार और रफ-टफ डिजाइन देखने को मिलेगा.
- आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, L-शेप DRLs के साथ LED हेडलैंप, वर्टिकल फॉग लैंप और बोनट पर उभरकर लिखा Scorpio नाम इसे काफी बोल्ड लुक देते हैं.
- साइड से देखें तो इसमें डबल-कैब लेआउट के साथ बड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार टायर्स मिलेंगे.
- पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेल-लैंप और टेलगेट पर बड़ा Mahindra वर्डमार्क इसके लुक को पूरा करते हैं.
- महिंद्रा इस पिकअप को Valley, Reef और Trail नाम से तीन अलग-अलग एडिशन में पेश करेगी. तीनों एडिशन को अलग-अलग थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
- केबिन में एक बड़ा पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन दिया गया है, जिसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा.
- अच्छी बात यह है कि कंपनी ने कुछ फिजिकल कंट्रोल्स भी रखे हैं, जबकि स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन थ्री-स्पोक है. हालांकि, कार में मिलने वाले बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
Scorpio Lifestyler में कौन सा इंजन मिलेगा?
- Mahindra ने अभी तक Lifestyler के भारत में आने वाले पावरट्रेन की ऑफिशियली डिटेल्स नहीं दी हैं. हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी इसमें Scorpio N वाले इंजन यूज कर सकती है. इनमें 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं.
- Scorpio N में डीजल इंजन 175bhp की पावर देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 203hp जेनरेट करता है.
- ट्रांसमिशन की बात करें तो Lifestyler में भी Scorpio N वाले 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.
- चूंकि Lifestyler को एक लाइफस्टाइल पिकअप के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसका फोकस ऑफ-रोडिंग पर भी रहेगा, ऐसे में इसमें 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम मिलने के चांस काफी हाई है.
ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
