एक बार चार्ज करें और 142Km तक चलाएं, 33 लीटर स्टोरेज भी मिलेगा, जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

Lectrix Nduro 3.0 एक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें 3 kWh बैटरी के साथ 142 km तक की IDC रेंज मिलती है. इसमें 33 लीटर स्टोरेज, 5 इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ और हिल होल्ड जैसे फीचर्स हैं.

अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं और कुछ अलग डिजाइन वाला स्कूटर चाहते हैं, तो Lectrix Nduro 3.0 आपके काम आ सकता है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छी है, जिससे खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने में आसानी हो सकती है. इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका डिजाइन है, जो इसे दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाता है. इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं और सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह दी गई है. अब डिटेल में जानते हैं इसके डिजाइन, बैटरी, रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में.

डिजाइन और कलर

इस स्कूटर का लुक काफी बोल्ड और अलग है. इसमें बड़े बॉडी पैनल और ऊंचा डिजाइन दिया गया है, जो इसे आम इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाता है. खासकर जिन्हें स्टाइलिश और दमदार दिखने वाले EV स्कूटर पसंद हैं, उन्हें इसका डिजाइन पसंद आ सकता है.

Lectrix Nduro 3.0 में 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी सीट की ऊंचाई 700 mm है, इसलिए कम या ज्यादा हाइट वाले लोग भी इसे आराम से चला सकते हैं. स्कूटर से बाहर जाते समय हेलमेट और दूसरे जरूरी सामान रखने की जरूरत पड़ती है. इसके लिए Lectrix Nduro 3.0 में सीट के नीचे 33 लीटर का बड़ा स्टोरेज दिया गया है. इसमें हेलमेट के साथ-साथ कई छोटे-मोटे सामान भी आसानी से रखे जा सकते हैं.

वहीं, Lectrix Nduro 3.0 को चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है:

  • सोलर रेड
  • कॉस्मिक ब्लू
  • नोवा व्हाइट
  • क्वांटम ब्लैक

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

बैटरी और रेंज 

Lectrix Nduro 3.0 में 3 kWh की बैटरी दी गई है, जो रोजाना शहर में चलने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. खास बात यह है कि स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी पैक का यूज किया गया है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें हब मोटर भी मिलती है. यह बैटरी फुल चार्ज होने पर 142 km तक की IDC रेंज देने का दावा करती है.

फीचर्स

फीचरडिटेल्स
इंस्ट्रूमेंट कंसोल5 इंच TFT डिस्प्ले
मोबाइल फोन कनेक्टिविटीब्लूटूथ
लो बैटरी इंडिकेटरहां
USB चार्जिंग पोर्टहां
एंटी-थेफ्ट सिस्टमहां
रिवर्स मोडपार्किंग असिस्ट के साथ
हेडलाइटLED प्रोजेक्टर हेडलैंप
एडिशनल फीचर्सSOS, हिल होल्ड, लाइव लोकेशन

व्हील्स, टायर और ब्रेकिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डेली यूज को ध्यान में रखते हुए ट्यूबलेस टायर और स्टील व्हील्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसके आगे और पीछे दोनों तरफ 12 इंच के व्हील मिलते हैं, जिससे स्कूटर को एक बैलेंस्ड स्टांस मिलता है.

ब्रेकिंग की बात करें तो Lectrix Nduro 3.0 के फ्रंट और रियर, दोनों व्हील्स में 130mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. यह सेटअप रोजमर्रा की राइडिंग के लिए कंट्रोल्ड ब्रेकिंग देने में मदद करता है.

कीमत 

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का फैसला लेते समय उसकी कीमत सबसे अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में अगर आप Lectrix Nduro 3.0 EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 136 km तक चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मौजूद, कितनी है कीमत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >