PM Modi छोड़ रहे सभी सोशल प्लेटफॉर्म, जानिए हर ट्वीट से कितना कमाते हैं सिलेब्रिटीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक तो सोशल मीडिया के जरिये देश की जनता से जुड़े रहते थे. वे अपनी निजी और सरकार की हर बात को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने हाल ही में एक ट्‍वीट किया कि वे सोशल मीडिया से दूर होना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक तो सोशल मीडिया के जरिये देश की जनता से जुड़े रहते थे. वे अपनी निजी और सरकार की हर बात को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने हाल ही में एक ट्‍वीट किया कि वे सोशल मीडिया से दूर होना चाहते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई.

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 53.3 मिलियन (5.3 करोड़), इंस्टाग्राम पर 35.2 मिलियन (3.5 करोड़), YouTube पर 4.51 मिलियन (45 लाख) और फेसबुक पर 44.73 मिलियन (4.4 करोड़) फॉलोवर्स हैं. सोशल मीडिया पर वह सबसे लोकप्रिय विश्व नेताओं में से एक हैं. पीएम मोदी इन मंचों का राजनीतिक प्रचार के लिए इसका उपयोग करने में आगे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट देखते ही देखते ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा बन गया. घंटेभर में ही इसपर हजारों लाइक, री-ट्वीट और कमेंट आ गए. पीएम ने हालांकि अपने इरादे की वजह नहीं बतायी.पीएम मोदी के इस ट्‍वीट के बाद #NoSir #NarendraModi #modiji जैसे हैशटेग ट्रेंड करने लगे. लोगों ने उनके ट्‍वीट पर रिप्लाई किया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म न छोड़ें.

जानकारों की मानें, तो पीएम मोदी के इस कदम से सोशल मीडिया कंपनियों को भारी नुकसान होगा. चूंकि सोशल मीडिया पर कमाई का गणित फॉलाेवर्स पर टिका होता है. यानी जिसके जितने ज्यादा फॉलोवर्स, उसके एक पोस्ट से उतनी ज्यादा कमाई. इसके अलावा किसी पोस्ट को कितने ‘लाइक्स’ या ‘व्यूज’ मिलते हैं, यह भी मायने रखता है. वजह यह है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली सेलिब्रिटीज दूसरों की जिंदगी पर बड़ा असर डालती हैं.

रिपोर्ट्स की मानें, तो सेलीब्रिटीज को एक ट्वीट के लिए लाखों रुपये मिलते हैं और अगर कभी किसी ब्रांड को लेकर ट्वीट करते हैं तो उनके फैन्स/फॉलोवर्स की संख्या के मुताबिक उन्हें पैसे दिये जाते हैं.

सोशल मीडिया के स्टार्स को अलग-अलग कैटेगरी के तहत पैसा मिलता है, इनमें पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वालों को एक लाख रुपये से ज्यादा, एक लाख से पांच लाख फॉलोवर्स वालों को 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये, 50 हजार से एक लाख फॉलोवर्स वालों को 20 हजार से 50 हजार रुपये और 20 हजार से 50 हजार फॉलोवर्स वाले सेलिब्रिटीज को पांच हजार से 20 हजार रुपये उनके हर पोस्ट के बदले मिलते हैं.

इन सबके अलावा कुछ इस तरह के लोग भी सोशल नेटवर्क से कमार्इ करते हैं, जिनके अभी कम फॉलोवर्स हैं. इन्हें माइक्रो इंफ्लुएंसर कहा जाता है. इनके दो हजार से 20 हजार फॉलोवर्स होते हैं. इन्हें दो हजार से पांच हजार रुपये मिलते हैं. एक श्रेणी रोजाना प्रभावित करने वाले लोगों की भी है. इन्हें एवरीडे इंफ्लुएंसर की कैटेगरी में रखा जाता है. इनके 500 से दो हजार फॉलोवर्स होते हैं. इन्हें 200 से दो हजार रुपये तक मिलते हैं.

अभी हाल ही में खबर आयी थी कि विराट कोहली ट्विटर पोस्ट्स के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे हैं. विराट को एक ट्वीट के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं, इस मामले में पहले स्थान पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्हें एक ट्वीट के लिए 6 करोड़ रुपये मिलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >