भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत, लंबी रेंज और शानदार फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो Komaki XR7 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लंबी दूरी आसानी से तय करता है, जिससे रोज-रोज चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाता है. इसके अलावा इसमें सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस और आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे डेली राइड के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाते हैं.
Komaki XR7: बैटरी और परफॉर्मेंस
कोमाकी XR7 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3000W की पावरफुल BLDC हब मोटर दी गई है, जो इसे सडकों पर शानदार पिकअप और पावर प्रदान करती है. इसमें एडवांस लिथियम फेरो फास्फेट (LFP) बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. इस बैटरी की खासियत यह है कि यह लंबी लाइफ साइकिल के साथ आती है और जल्दी खराब नहीं होती है. स्पीड की बात करें तो यह स्कूटर लगभग 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड आसानी से पकड़ लेता है, जो शहर के ट्रैफिक में चलने के लिए बिल्कुल सही है.
Komaki XR7: 300km से ज्यादा रेंज का दावा
इस स्कूटर की सबसे बडी खासियत इसकी रेंज है. कंपनी के अनुसार, कोमाकी XR7 को 100 परसेंट चार्ज करने पर यह 322 किमी तक की क्लेम्ड रेंज देता है. हालांकि, सड़क के हालात, वजन और राइडिंग मोड़ के हिसाब से इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 250 से 290 किमी के आसपास मिल जाती है. इस वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों या डिलीवरी वर्क करने वाले राइडर्स को बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की जरूरत नहीं पडती है.
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 318km रेंज का दावा, 152kmph टॉप-स्पीड... कॉलेज-ऑफिस वाले लड़कों के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Komaki XR7: बूट स्पेस और डिजाइन
डिजाइन के मामले में कोमाकी XR7 में रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसमें क्लासिक लुक के साथ डायमंड-कट LED हेडलाइट दी गई है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 30 लीटर का बडा अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है. इस बूट स्पेस में आप अपना हेलमेट, बैग, ग्रोसरी का सामान या चार्जिंग केबल आसानी से रख सकते हैं. इसकी सीट काफी लंबी और आरामदायक है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को लंबा सफर भी थकान भरा नहीं लगता.
Komaki XR7: फीचर्स और सेफ्टी
सेफ्टी और सुविधा के लिहाज से इस स्कूटर में डिजिटल स्मार्ट कंसोल दिया गया है, जो बैटरी लेवल, स्पीड और ट्रिप की जानकारी दिखाता है. इसके अलावा इसमें ऑटो रिपेयर स्विच, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं. ब्रेकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
Komaki XR7: कीमत
कोमाकी XR7 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,499 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में इतनी लंबी रेंज और बूट स्पेस मिलना इसे अपनी केटेगरी में काफी किफायती और मजबूत ऑप्शन बनाता है.
Komaki XR7: मुख्य फीचर्स
- मोटर: 3000W-BLDC हब मोटर
- बैटरी: लिथियम फेरो फास्फेट (LFP) बैटरी
- रेंज: 322 किमी प्रति चार्ज (कंपनी का दावा)
- टॉप स्पीड: 55 kmph
- बूट स्पेस: 30 लीटर स्टोरेज
- चार्जिंग टाइम: लगभग 3 से 4 घंटे
- ब्रेक्स: फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक
- व्हील्स: 12-इंच अलॉय व्हील्स
- स्पेशल फीचर्स: पार्किंग असिस्ट, ऑटो रिपेयर स्विच, रिवर्स मोड, USB चार्जर और डिजिटल डिस्प्ले
