लॉन्च से पहले डीलर यार्ड में दिखी Kia Sorento, 12.3-इंच स्क्रीन से लेकर पैनोरमिक सनरूफ तक दिखे ये फीचर्स

Kia Sorento भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी. लॉन्च से पहले इसका वीडियो डीलर यार्ड से सामने आया है, जिसमें SUV के एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर और कई फीचर्स की झलक मिली है. Sorento में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

Kia Sorento को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है. लॉन्च से पहले ही इसकी डीलरशिप्स पर डिस्पैच शुरू हो चुके हैं. इसी बीच Sorento का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कार को अंदर और बाहर से देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि यह वीडियो किसी डीलर यार्ड में शूट किया गया है. खास बात यह है कि ऑफिशियल लॉन्च और रिवील में अभी कुछ दिन बाकी हैं.

देखें वीडियो

वीडियो में Kia Sorento का टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल नजर आ रहा है, जो सफेद रंग में है. यह कार डीलर यार्ड में दूसरे Kia मॉडल्स के बीच खड़ी है. वीडियो की शुरुआत में होस्ट इसके एक्सटीरियर डिजाइन को करीब से दिखातें है और बतातें है कि इसमें DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. अगर यह डिटेल्स सही है, तो माना जा सकता है कि यहां 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन देखने को मिल रहा है.

हालांकि, पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी इस इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है. ऐसे में Sorento में DCT ऑटोमैटिक का यूज फिलहाल एक ऐसी बात है, जिसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन होना अभी बाकी है.

कैसे है डिजाइन?

भारत में आने वाली Kia Sorento का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही रखा गया है. सामने की तरफ बड़ी Tiger-Nose ग्रिल, स्टाइलिश LED हेडलैंप, स्किड प्लेट के साथ दमदार फ्रंट बंपर और स्टाइलिश टेल लैंप देखने को मिलते हैं. SUV में 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके बाद होस्ट कार का दरवाजा खोलकर अंदर का केबिन भी दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki से लेकर Mahindra तक... सितंबर 2026 में नए अवतार में लॉन्च होने जा रही हैं ये 4 पॉपुलर कारें

Sorento के इंटीरियर में दिखा प्रीमियम टच

Sorento के अंदर Beige-Black का डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है. कार बिल्कुल नई होने की वजह से अंदर कई जगहों और कंपोनेंट्स पर अभी भी प्लास्टिक रैप लगा हुआ है. इसके बावजूद केबिन में यूज किए गए ट्रिम्स और फिनिश की क्वालिटी का अच्छा अंदाजा लगाया जा सकता है. कार के साथ मिलने वाला की फॉब भी काफी जाना-पहचाना डिजाइन लिए हुए है.

डैशबोर्ड की बात करें तो इसका डिजाइन मॉडर्न होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल नजर आता है. दोनों किनारों पर वर्टिकल एयर-कंडीशनिंग वेंट्स दिए गए हैं, जबकि बीच में पतले और हॉरिजॉन्टल एयर वेंट्स मिलते हैं. ये सेंट्रल एयर वेंट्स इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के ठीक नीचे लगाए गए हैं.

प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा Sorento का इंटीरियर

इस वीडियो में Kia Sorento के कई फीचर्स की भी झलक देखने को मिलती है. SUV में दो बड़े 12.3-इंच के स्क्रीन दिए गए हैं. इनमें से एक सेंट्रल टचस्क्रीन है, जबकि दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर काम करता है. इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में Live Generative AI से पावर्ड Kia AI Assistant भी मिलेगा.

वीडियो में SUV के कई दूसरे फीचर्स भी नजर आते हैं. इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है, जिसमें वेलकम रिट्रैक्ट फंक्शन मिलता है. इसके अलावा फ्रंट सीट वेंटिलेशन, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स, पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. भारत में Sorento को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर वर्जन में पेश किया जाएगा.

पावरट्रेन में मिलेगा हाइब्रिड और डीजल का ऑप्शन

Kia इस प्रोडक्ट के साथ दो पावरट्रेन का ऑप्शन देने की तैयारी में है. इसमें एक तरफ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक जोड़ा जाएगा. इस सेटअप से करीब 238hp की पावर और 380Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है.

वहीं, डीजल इंजन को Kia Carnival लग्जरी MPV से लिया जा सकता है. यह इंजन करीब 190hp की पावर और 440Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसके साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की चांस है. हालांकि, Kia ने अभी तक इंजन की पावर और टॉर्क से जुड़ी ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की है.

ये भी पढ़ें: किसी में 682km रेंज तो किसी में फीचर्स की भरमार... अगस्त 2026 में आई ये 6 शानदार कारें, 2 EV भी लिस्ट में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >