सिर्फ लुक्स नहीं, सेफ्टी में भी दमदार हुई Kia Seltos, 28 ADAS फीचर्स के साथ आए दो नए वेरिएंट

अगर आप नई Kia Seltos खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं, कि आपकी SUV में लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम फीचर्स की भी कोई कमी न हो, तो आपके लिए Kia Seltos अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि, अब यह SUV पहले से ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट हो गई है. इस मॉडल को कंपनी ने टॉप वेरिएंट्स, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी अपग्रेड के साथ पेश किया है.

Kia India ने Seltos लाइनअप को और ज्यादा एडवांस्ड बनाते हुए इसमें दो नए टॉप-स्पेक वेरिएंट GTX(O) और X-Line(O) शामिल कर दिए हैं. इन नए वेरिएंट्स में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि 28 फीचर्स वाला नया ADAS F+ पैकेज, Head-Up Display, बिल्ट-इन डैशकैम और कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो अब तक इस सेगमेंट में चुनिंदा गाड़ियों में ही देखने को मिलते थे. आइए जानते हैं नई Kia Seltos के इन वेरिएंट्स में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

28 ADAS फीचर्स के साथ और भी सुरक्षित हुई Seltos

नई GTX(O) और X-Line(O) की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ADAS F+ (Advanced Driver Assistance System) पैकेज है. इसमें कुल 28 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं. इस पैकेज में जंक्शन क्रॉसिंग पर टक्कर से बचाव, लेन बदलने के दौरान साइड से टक्कर की चेतावनी, लेन बदलने पर सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर की चेतावनी, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट और अन्य जरूरी ADAS फीचर्स भी पहले की तरह मौजूद हैं.

फीचर्स की लंबी लिस्ट, प्रीमियम फील होगी और बेहतर

सेफ्टी के अलावा Kia ने इन दोनों वेरिएंट्स में कई नए प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े हैं. इनमें Connected Car Navigation Cockpit, क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस कमांड सपोर्ट, Digital Key, Head-Up Display (HUD), Smart Air Purifier with AQI Display, मोबाइल ऐप से ऑपरेट होने वाला फ्रंट और रियर डैशकैम, Rain Sensing Wipers और चारों पावर विंडो के लिए One-Touch Auto Up/Down फंक्शन शामिल हैं. इसके साथ ही SUV में Kia Connect 2.0 दिया गया है, जो 85 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आता है. इससे गाड़ी की कई सुविधाओं को स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है.

कीमत कितनी है और कौन-सा इंजन मिलेगा?

नई Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.57 लाख रुपये रखी गई है. ग्राहक इन दोनों वेरिएंट्स को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. यानी टॉप मॉडल चुनने पर भी इंजन के मामले में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

किन SUVs को मिलेगी चुनौती?

नए GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के आने के बाद Kia Seltos का मुकाबला अब Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Tata Sierra और नई Renault Duster के टॉप-स्पेक वेरिएंट्स से और भी मजबूत हो गया है. खास बात यह है कि जिन फीचर्स के लिए कई राइवल SUVs में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, वे अब Seltos के इन नए वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर मिल रहे हैं.

क्या नए वेरिएंट्स खरीदना रहेगा सही फैसला?

अगर आपका बजट 20 लाख रुपये से ऊपर है और आप ऐसी SUV चाहते हैं, जिसमें लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी, प्रीमियम कम्फर्ट और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स एक साथ मिलें, तो नई Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. खासकर 28-फीचर ADAS F+ पैकेज, Head-Up Display और इनबिल्ट डैशकैम जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >