Kawasaki Ninja 300 पर धमाकेदार ऑफर ₹25 हजार की सीधी छूट, 31 दिसंबर 2025 तक मौका

Kawasaki India ने MY2024 Ninja 300 पर ₹25,000 की सीधी छूट दी है. नयी कीमत ₹2.92 लाख (एक्स-शोरूम). ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक मान्य.

कावासाकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है. कंपनी MY2024 मॉडल पर ₹25,000 की सीधी नकद छूट दे रही है. यह ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक या स्टॉक खत्म होने तक मान्य रहेगा.

कीमत में बड़ी कटौती

निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.17 लाख है. ऑफर लागू होने के बाद इसकी कीमत घटकर ₹2.92 लाख रह जाएगी. यह डिस्काउंट वाउचर सीधे एक्स-शोरूम प्राइस पर रिडीम किया जा सकता है.

लंबे समय से बाजार में मौजूद

निंजा 300 भारतीय बाजार में एक दशक से ज्यादा समय से बिक रही है. डिजाइन और फीचर्स में ज्यादा बदलाव न होने के कारण यह अब थोड़ी पुरानी लगने लगी है. यही वजह है कि कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए यह ऑफर निकाला है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 296cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 38.88bhp पावर और 26.1Nm टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है. इंजन की रिफाइनमेंट और हाई-रेव परफॉर्मेंस इसकी खासियत है.

हार्डवेयर और सेफ्टी फीचर्स

निंजा 300 में फ्रंट पर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में लिंक्ड मोनोशॉक दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मौजूद है.

मुकाबला किससे?

भारतीय बाजार में निंजा 300 का सीधा मुकाबला KTMRC 390, YamahaR3 और ApriliaRS 457 जैसी बाइक्स से है. हालांकि डिजाइन पुराना है, लेकिन कीमत में कटौती इसे फिर से आकर्षक विकल्प बना रही है.

यह भी पढ़ें: कावासाकी ने Z650RS को 7 लाख रुपये की कीमत पर किया लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >