Karva Chauth Gift: पत्नी जी का दिल जीतना है तो उन्हें गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कम बजट में बन जाएगा काम

1 / 1
Karva Chauth Gift: पत्नी जी का दिल जीतना है तो उन्हें गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कम बजट में बन जाएगा काम
फुल स्क्रीन में देखें

Karva Chauth Gift: पत्नी जी का दिल जीतना है तो उन्हें गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कम बजट में बन जाएगा काम

Karva Chauth 2022 Gift Ideas: करवा चौथ पर अगर आप भी अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ विशेष उपहार देंगे, तो रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टेक-गैजेट गिफ्ट आइडियाज के बारे में, जिनसे आप जीवन संगिनी के चेहरे पर खुशियां बिखेर सकते हैं.

Karva Chauth Gift Ideas: आज करवा चौथ है. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. पूरे दिन का उपवास रखकर शाम के समय चांद को अर्घ्य देने के बाद ही पानी पीती और दूसरी कोई चीज खाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ विशेष उपहार देंगे, तो रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टेक-गैजेट गिफ्ट आइडियाज के बारे में, जिनसे आप जीवन संगिनी के चेहरे पर खुशियां बिखेर सकते हैं.

Karva Chauth Gift 5G Smartphone

भारत में 5जी टेलीकॉम की शुरुआत हो चुकी है और आनेवाले कुछ दिनों में यह फास्टेस्ट टेलीकॉम नेटवर्क देशभर में फैल जाएगा. करवा चौथ के अवसर पर आप अपनी लाइफ पार्टनर को नया 5जी स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ये हर रेंज में उपलब्ध हैं. अभी तो सेल का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में आप इनपर बेस्ट डील पा सकते हैं.

Karva Chauth Gift Smartwatch

घड़ी एक ऐसी चीज है, जिसकी तुलना किसी दूसरे गिफ्ट से नहीं की जा सकती है. करवा चौथ के अवसर पर आप अपनी पत्नी जी को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. इन दिनों यह काफी ट्रेंड में भी है. ऑनलाइन-ऑफलाइन मार्केट में कई फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच मौजूद हैं. श्रीमति जी की पसंद और उनके फेवरेट कलर की स्मार्टवॉच लेकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.

Karva Chauth Gift TWS Ear Buds, Bluetooth Speakers, Power Bank

करवा चौथ पर गिफ्ट करने के लिए इयर बड्स भी अच्छा ऑप्शन है. फोन से इन्हें कनेक्ट कर इनसे कॉलिंग और म्यूजिक का लुत्फ उठाया जा सकता है. 1000 से 5000 रुपये के बजट में ये आसानी से मिल जाएंगे. अगर आपकी मेमसाहब को म्यूजिक सुनने का क्रेज है, तो आप उनके लिए एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर खरीद सकते हैं. इनकी कीमत 1500 से शुरू होती है. अगर आपकी मैडम कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर रहती हैं, तो आप उन्हें पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन समेत कई अन्य गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है. ये 1000 से 2000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >