Jio Cinema Premium Plan: एक साथ 4 डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च

Jio Cinema Premium Plan Price: नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो की तरह जियो सिनेमा ने भारत में अपना सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है.

Jio Cinema Premium Plan Price: जियो सिनेमा IPL 2023 के बाद अपने यूजर्स को मुफ्त में कंटेंट उपलब्ध कराना बंद करने जा रहा है. नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो की तरह जियो सिनेमा ने भारत में अपना सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. भारत में जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्लान की घोषणा की गई है, जिसकी कीमत 999 रुपये है. इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को 12 महीनों के लिए सारा कंटेंट मुफ्त में उपलब्ध करायेगी.

जियो सिनेमा ऐप पर जल्द ही यूजर्स हैरी पॉटर, गेम ऑफ थ्रोन्स, सक्सेशन और डिस्कवरी जैसे मूवी और शोज देख सकेंगे. इसके लिए मुकेश अंबानी की कंपनी वायकॉम18 ने हॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस वॉर्नर ब्रदर्स के साथ डील की है. इस डील के बाद जियो सिनेमा अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार को सीधी टक्कर देगा. जियो सिनेमा के प्लान के तहत यूजर्स अपने अकाउंट को एक साथ 4 डिवाइस में लॉग-इन कर सकते हैं. प्ले स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार जियो सिनेमा ऐप को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है.

Also Read: Jio Cinema के लिए अब पैसे वसूलेगी रिलायंस, IPL के बाद यूजर्स की जेब होगी ढीली

जियो सिनेमा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत आपको जियो सिनेमा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स की तरह सब्सक्रिप्शन लेना होगा. जियो सिनेमा ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 999 रुपये रखी है. इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को 12 महीनों के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >