895 रुपये में सालभर चलेगा JIO का यह रीचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का फायदा

1 / 1
895 रुपये में सालभर चलेगा JIO का यह रीचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का फायदा
फुल स्क्रीन में देखें

Jio Netflix Plans

Jio Ka Sabse Sasta Annual Plan : रिलायंस जियो का 895 रुपये का रीचार्ज करवाने पर आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है. इसके साथ ही, इस प्लान में 24GB डेटा भी मिल रहा है. इस डेटा की वैलिडिटी पूरे साल के लिए होगी.

Reliance Jio Cheapest Annual Recharge 895 Plan: रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए समय – समय पर नये – नये प्लान्स लॉन्च करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में महीने के प्लान से लेकर साल भर के प्लान आपको देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में जो यूजर्स पूरे साल के लिए प्लान लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए Jio की तरफ से पेश किया जा रहा 895 रुपये वाला प्लान सही ऑप्शन साबित हो सकता है.

रिलायंस जियो के इस सस्ते प्लान में आपको कई फीचर्स और फायदे मिलते हैं. जियो का यह प्लान, इंडस्ट्री के सबसे किफायती प्लान्स में से एक माना जाता है. आप इसकी सिर्फ कीमत पर न जाकर इस प्लान के बेनेफिट्स भी जान लीजिए. आइये जानते हैं 895 रुपये की कीमत में आने वाले इस प्लान में मिलने वाले फायदों के बारे में-

Jio का 895 रुपये का रीचार्ज अगर आप करवाते हैं, तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है. इसके साथ ही, इस प्लान में 24GB डेटा भी मिल रहा है. ध्यान रहे कि यह डेटा पूरे साल के लिए वैलिड होगा. इसमें रोजाना के लिए 50 SMS के फायदे भी दिये जाते हैं. इस प्लान के तहत आपको 28 दिन वाले प्लान की 12 साइकल्स मिलते हैं.

जियो के इस सस्ते प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें, तो इसमें प्रति 28 दिन के लिए 2 GB डेटा दिया जाता है. इसमें यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema, Jio Security का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है. आपको बता दें कि Jio के ये प्लान्स Jio Phone यूजर्स के लिए ही हैं. ऐसे में इस प्लान का लाभ तब ही ले पाएंगे, जब आपके पास जियो का फीचर फोन JioPhone होगा.

जियो के सस्ते मासिक रीचार्ज की बात करें, तो 91 रुपये में जियो कस्टमर्स कॉलिंग और फ्री एसएमएस बेनेफिट्स के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी और डेटा का लाभ उठा सकते हैं. जियोफोन यूजर्स के लिए इस प्लान में रोजाना 0.1MB डेटा मिलता है. इस तरह 28 दिनों में जियोफोन यूजर्स को 3GB डेटा मिलता है. जियोफोन के इस प्लान में 200MB का एडिशनल डेटा का फायदा भी मिलता है. यह प्लान उन जियोफोन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुछ – कुछ डेटा की भी जरूरत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >