बड़े डेटा पैक की डिमांड से बढ़ेगा टेलीकॉम कंपनियों का प्रॉफिट, जानें क्या कहती है क्रिसिल की रिपोर्ट

बढ़ती खपत के बीच बड़े डेटा पैक की मांग चालू वित्त वर्ष में उद्योग के लाभ वृद्धि का प्रमुख कारण होगी, एजेंसी के उप मुख्य रेटिंग अधिकारी मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) जिसमें पिछले कुछ वर्षों से गिरावट दर्ज की गई है.

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि भारतीय टेलीफोन कंपनियों के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जल्द ही वृद्धि देखने को मिल सकती है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय टेलीफोन कंपनियों का लाभ 15% बढ़कर 1.2 लाख करोड़ पर पहुंच सकता है.

Also Read: Jio Cinema: मुकेश अंबानी बोले- जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय दूरसंचार कंपनियों का परिचालन लाभ 15 प्रतिशत तक बढ़ कर 1.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है.

क्रिसिल रेटिंग्स ने यह जानकारी दी है. इसके अनुसार, दूरसंचार कंपनियों का परिचालन लाभ इससे पिछले साल 1.04 लाख करोड़ रुपये था.

Also Read: Airtel ने लॉन्च किया सस्ता और पावरफुल डेटा प्लान, पाएं वैलिडिटी और बेनिफिट्स की पूरी जानकारी

बढ़ती खपत के बीच बड़े ‘डेटा पैक’ की मांग चालू वित्त वर्ष में उद्योग के लाभ वृद्धि का प्रमुख कारण होगी, एजेंसी के उप मुख्य रेटिंग अधिकारी मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) जिसमें पिछले कुछ वर्षों से गिरावट दर्ज की गई है.

यह निकट भविष्य में शुल्क में कोई बड़ी बढ़ोतरी न होने के बावजूद आठ से 10 प्रतिशत बढ़ेगा, क्योंकि दूरसंचार कंपनियां 4जी ग्राहकों को 5जी सेवाओं पर ला रही हैं.

Also Read: Reliance Jio लेकर आया ‘Roam More’ प्रीपेड प्लान, कीमत 1499 रुपये से शुरू

इस वित्त वर्ष में डेटा का इस्तेमाल पिछले वित्त वर्ष के प्रति माह 20 जीबी से बढ़कर 23-25 जीबी प्रति ग्राहक होने और शुल्क योजनाओं को दुरुस्त किये जाने से परिचालन लाभ में वृद्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >