Jamshedpur: विंटेज कार रैली 2024 में पल्लव व सौरव राय, बाइक रैली में फतेह सिंह ओवरऑल चैंपियन

Jamshedpur Vintage Car-Bike Rally 2024: टाटा स्टील की ओर से गोपाल मैदान बिष्टुपुर से यूनाइटेड क्लब तक विंटेज कार व बाइक रैली निकाली गयी. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया.

Jamshedpur Vintage Car-Bike Rally 2024: टाटा स्टील की ओर से रविवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर से यूनाइटेड क्लब तक विंटेज कार व बाइक रैली निकाली गयी. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. पहले एक-एक कर विंटेज कार निकली, पीछे-पीछे बाइक. गोपाल मैदान में इसे देखने के लिए भीड़ तो जुटी ही थी, रास्ते में भी लोगों ने हाथ हिला-हिलाकर, तो छात्रों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया. विंटेज कार में कोलकाता के पल्लव राय व सौरव राय और बाइक में पंजाब कॉलोनी मानगो, पूर्वी सिंहभूम के फतेह सिंह ओवरऑल चैंपियन बने.

जमशेदपुर में विंटेज कार रैली में आई थी एक ऐसी भी कार.

Jamshedpur विंटेज कार रैली 2024 के विजेता पल्लव व सौरव राय हैं पिता-पुत्र

पल्लव राय और सौरव राय पिता-पुत्र हैं. वे वर्ष 2016 से इस तरह की रैली में भाग ले रहे हैं. जमशेदपुर के अलावा कोलकाता व अन्य शहरों में आयोजित रैली में भी वे सम्मानित होते रहे हैं. उनकी वर्ष 1951 मॉडल की मरक्युरी वी8 स्पोर्ट सेडन रैली में आकर्षण का केंद्र रही. इसमें आठ सिलिंडर यानी 4500 सीसी का इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है. यह गाड़ी आज भी कंडीशन में है. वे कोलकाता में फादर एंड संस रेस्टोरेशन चलाते हैं. कॉन्फेक्शनरी और रिसॉर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं.

बाइक रैली के विजेता अपनी बुलेट के साथ. Rishi

विंटेज बाइक के शौकीन हैं फतेह सिंह

वहीं, फतेह सिंह विंटेज बाइक के शौकीन हैं. इस तरह की बाइक की मरम्मत का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वे कई गाड़ियों के साथ रैली में शामिल हुए, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल टायम्फ मोटरसाइकिल आकर्षण का केंद्र रही. इसका मॉडल 3एचडब्ल्यू 1943 है. उनके दादाजी गुरदेव सिंह कंपनी में फोरमैन थे. उन्होंने कोलकाता में मिलिट्री ऑक्शन डिस्पोजल से आज से 50 वर्ष पहले इसे लाया था. इसमें 350 सीसी इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है.

विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडीशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज
विंटेज कार रैली को रवाना करते अतिथि. Rishi

पिछले साल से दोगुनी गाड़ियां हुईं शामिल

टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने कहा कि विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडिशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक साथ थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

विंटेज कार रैली के विजेता को पुरस्कृत करते टाटा स्टील के अधिकारी. Rishi
विंटेज कार रैली में शामिल हुई अपनी तरह की अनोखी कार. Rishi

Read Also : PHOTOS: जमशेदपुर में विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली, साल 1926 की गाड़ी रहा आकर्षण का केंद्र

Read Also : Jharkhand news: टाटा स्टील की ओर से विंटेज एंड क्लासिक कार एवं बाइक रैली, विलुप्त होते इन वाहनों को देखिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >