JIO Recharge 2023: आईपीएल फाइनल का मजा दोगुना कर देगा जियो का यह फ्री डेटा वाला प्लान

JIO Best Plan 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के फाइनल मैच को देखने के बीच कहीं डेटा की कमी मजा किरकिरा न कर दे, इसके लिए हम आपको बताते हैं एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें कम कीमत में बंपर डेटा मिलता है.

GT vs CSK IPL 2023 Final Jio JIO Best Plan 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला (IPL 2023 Final) आज चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स (CSK vs GT) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर है. वहीं, एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी उठाना चाहेगी.

डेटा की कमी मजा किरकिरा न कर दे

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के फाइनल मैच को देखने के बीच कहीं डेटा की कमी मजा किरकिरा न कर दे, इसके लिए हम आपको बताते हैं एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें कम कीमत में बंपर डेटा मिलता है. दरअसल, भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कुछ डेटा बूस्टर (Data Booster) प्लान्स पेश करती है. इन प्लान्स में यूजर्स को कम कीमत के रिचार्ज में एक्स्ट्रा डेटा की सहूलियत मिलती है. जियो ने अपने एक ऐसे ही डेटा बूस्टर प्लान में मिलनेवाले डेटा बेनेफिट को अब बढ़ा दिया है.

Also Read: GT vs CSK IPL 2023 Final: 3GB डेली डेटा प्लान्स के साथ बिंदास लें आईपीएल फाइनल का मजा

कम कीमत में ज्यादा डेटा

जियो का यह कदम आईपीएल देखनेवालों के लिए एक स्पेशल गिफ्ट है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को जियो द्वारा दिया जा रहा एक्स्ट्रा डेटा सोने पर सुहागा साबित होगा. जियो यूजर्स कम कीमत में ज्यादा डेटा पाकर Jio Cinema पर आईपीएल के आखिरी मुकाबले बड़े मजे से स्ट्रीम कर सकेंगे. जियो ने अपने 61 रुपये वाले डेटा बूस्टर पैक में बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी इसमें 4जीबी ज्यादा डेटा दे रही है, ताकि यूजर डेटा की टेंशन भूल कर IPL का मजा ले सकें. इस प्लान में पहले 6जीबी डेटा मिलता था, लेकिन अब इस पैक को सब्सक्राइब कराने पर जियो यूजर को टोटल 10जीबी डेटा मिलेगा.

मौजूदा पैक की वैलिडिटी पर एक्स्ट्रा डेटा

रिलायंस जियो के इस डेटा पैक को यूजर्स अपने किसी भी प्राइमरी पैक के साथ सब्सक्राइब करा सकते हैं. डेटा पैक में जियो यूजर्स को फ्री एसएमएस या कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. जियो यूजर्स को मालूम हो कि कंपनी 60 रुपये के अलावा 15, 25, 121 और 222 रुपये का डेटा बूस्टर पैक भी ऑफर करती है. डेटा बूस्टर पैक में कंपनी मौजूदा पैक की वैलिडिटी पर एक्स्ट्रा डेटा देती है.

Also Read: Jio यूजर्स के लिए आया नया प्लान, अब मिलेगा ज्यादा डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >