Digital India: डिजिटल इकोनॉमी, डिजिटल इनोवेशन में भारत आगे बढ़ने को तैयार, जानें किसने कही यह बात

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि भविष्य में 6जी डिजिटल नवाचार में भी खुद को सबसे आगे रखने के लिए भारत तैयार है.

Digital India : भारत अपनी विशाल आबादी, समृद्ध डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी उपयोग के साथ 5जी की ताकत का फायदा उठाने को तैयार है. भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि भविष्य में 6जी डिजिटल नवाचार में भी खुद को सबसे आगे रखने के लिए भारत तैयार है.

गार्सेटी ने अमेरिका-भारत 5जी और अगली पीढ़ी के नेटवर्क कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत और अमेरिका अपने साझा मूल्यों के जरिये यह मानते हैं कि प्रौद्योगिकी न केवल तेज गति या बेहतर संपर्क के बारे में है, बल्कि ये विकास का वाहक भी है. उन्होंने कहा, भारत अपनी विशाल आबादी, समृद्ध डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ 5जी और 6जी की परिवर्तनकारी शक्ति का लाभ उठाने को तैयार है. इस कार्यशाला का आयोजन अमेरिकी व्यापार और विकास एजेंसी (यूएसटीडीए) ने किया था.

Also Read: 5G In India: देश में 2 लाख से अधिक जगहें 5जी से जुड़ीं, गंगोत्री को भी मिली सबसे फास्ट कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >