Hyundai Exter HX2 खरीदने का है प्लान? जानें बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा

Hyundai Exter के बेस वेरिएंट HX2 में बेसिक फीचर्स के साथ जरूरी सेफ्टी दिए गए हैं. ऐसे में यह ₹5.80 लाख की कीमत पर उन लोगों के लिए सही ऑप्शन है, जो फीचर्स से ज्यादा सेफ्टी और बजट को प्रायोरिटी देते हैं.

अगर आप Hyundai Exter का बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि HX2 में आपको कम कीमत में क्या-क्या मिलता है और किन फीचर्स पर समझौता करना पड़ेगा. क्योंकि, बेस वेरिएंट खरीदना सिर्फ पैसे बचाना नहीं, बल्कि सही वैल्यू चुनना भी होता है. ऐसे में खरीदने से पहले इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आप सही और समझदारी भरा फैसला ले सकें.

एक्सटीरियर सिंपल और फंक्शनल

HX2 वेरिएंट का बाहरी डिजाइन काफी सिंपल और बेसिक रखा गया है. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, रूफ रेल्स और अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स नहीं मिलते. यह स्टील व्हील्स के साथ आता है और ORVM पर LED इंडिकेटर या शार्क-फिन एंटीना भी नहीं दिया गया है. हालांकि, इस बेस वेरिएंट में LED टेल लैंप्स का मिलना एक अच्छी बात है, जो इसे थोड़ी प्रीमियम फील जरूर देता है.

इंटीरियर बेसिक लेकिन काम का

Exter HX2 का केबिन भी सिंपल है, लेकिन काम का है. इसमें ब्लैक थीम के साथ फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है. हालांकि, इसमें लेदरेट फिनिश, एंबिएंट लाइटिंग या मेटल पैडल जैसे प्रीमियम टच नहीं दिए गए हैं.

फीचर्स कि बात करें, तो इसमें कलर TFT MID के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, लेकिन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं इसमें नहीं हैं.

कम्फर्ट और कन्वीनियंस

HX2 वेरिएंट में कम्फर्ट के लिए सिर्फ जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें मैनुअल AC, फ्रंट पावर विंडोज और सेंट्रल लॉकिंग मिलती है. इसके अलावा फोल्डेबल की (Foldable Key), ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और फ्रंट पावर आउटलेट जैसे बेसिक फीचर्स भी मिलेंगे.

हालांकि, इसमें कई प्रीमियम सुविधाएं नहीं मिलेंगी, जैसे:

  • रियर AC वेंट
  • वायरलेस चार्जिंग
  • क्रूज कंट्रोल
  • पुश-बटन स्टार्ट
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

यहां तक कि इस बेस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक ORVM और रियर पावर विंडोज भी नहीं दिए गए हैं, जो इसे पूरी तरह एंट्री-लेवल बनाते हैं.

सेफ्टी पर खास फोकस

HX2 वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है. इसमें-

  • 6 एयरबैग (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन)
  • ABS के साथ EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC)
  • व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM)
  • रियर पार्किंग सेंसर

इसके अलावा सीटबेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, इंजन इम्मोबिलाइज़र, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक और बर्गलर अलार्म जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Hyundai Exter HX2 की कीमत

Hyundai Exter के बेस वेरिएंट HX2 की कीमत-

  • पेट्रोल वेरिएंट: ₹5.80 लाख (एक्स-शोरूम)
  • CNG वेरिएंट: ₹7 लाख (एक्स-शोरूम)

खरीदना चाहिए या नहीं?

Hyundai Exter HX2 एक नो-फ्रिल्स (बेसिक) वेरिएंट है, जो ज्यादा फीचर्स नहीं देता, लेकिन सेफ्टी और रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरतों को अच्छे से पूरा करता है. अगर आपका बजट कम है और आप फीचर्स से ज्यादा सेफ्टी को प्रायोरिटी देते हैं, तो यह वेरिएंट एक समझदारी भरा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra Diesel का टॉप वेरिएंट: जानें ₹21.29 लाख में कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >