अगर आप नई हुंडई की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त 2026 महिना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. कंपनी अपनी पॉपुलर कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. इनमें कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट जैसे फायदे शामिल हैं. सबसे ज्यादा छूट हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) पर मिल रही है. इस कार पर कंपनी 1 लाख रुपये तक छूट दे रही है. Creta के अलावा Venue, Exter, Verna और Alcazar जैसी कारों पर भी अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं. हालांकि, हर मॉडल पर वेरिएंट पर मिलने वाला लाभ अलग-अलग है. आइए जानते हैं.
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) अगस्त 2026 ऑफर
हुंडई क्रेटा के बेस ई पेट्रोल वेरिएंट पर इस महीने 85 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि एसयूवी के CVT वेरिएंट पर 90 हजार रुपये तक की छूट उपलब्ध है. इसके अलावा क्रेटा के अन्य सभी वेरिएंट पर कुल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, डीजल वेरिएंट के खरीदारों को 10 हजार रुपये की ही छूट मिलेगी. हुंडई क्रेटा की कीमत (एन लाइन-अप सहित) 10.91 लाख रुपये से लेकर 19.95 लाख रुपये तक है.
हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अगस्त 2026 ऑफर
इस महीने हुंडई वेन्यू खरीदने की चाह रखने वाले कस्टमर्स को ज्यादा ऑफर्स नहीं मिलने वाले हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर सिर्फ 5 हजार रुपये तक की छूट ही मिल रही है. एन लाइन वेरिएंट सहित वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये तक है.
ये भी पढ़ें: EV खरीदने वालों की पहली पसंद बनी Tata Motors, जुलाई 2026 में Mahindra और Maruti ने भी मारी बाजी
हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) अगस्त 2026 ऑफर
हालांकि, एक्सटर को इसी साल की शुरुआत में अपडेट किया गया था, फिर भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की यूनिट अभी भी उपलब्ध हैं. प्री-फेसलिफ्ट एक्सटर के EX और EX(O) ट्रिम्स (पेट्रोल और CNG) पर केवल 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. फेसलिफ्टेड एक्सटर की बात करें, तो बेस HX2 वेरिएंट पर 10,000 रुपये और अन्य सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. 2026 हुंडई एक्सटर की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 9.46 लाख रुपये तक जाती है.
हुंडई वरना (Hyundai Verna) अगस्त 2026 ऑफर
प्री-फेसलिफ्ट वरना सेडान के CVT वेरिएंट पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये तक की छूट है. वहीं, अपडेटेड वरना खरीदने की चाह रखने वाले कस्टमर्स को सभी वेरिएंट पर 65,000 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है. 2026 Hyundai Verna की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.26 लाख रुपये तक जाती है.
ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में किस कंपनी ने मारी बाजी? Hyundai, Tata, Mahindra और Kia की सेल्स रिपोर्ट आई सामने
हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) अगस्त 2026 ऑफर
बीते महीने यानि जुलाई, 2026 की तरह अल्काजार थ्री-रो एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर 75 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं, डीजल वेरिएंट पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है. Hyundai Alcazaer की कीमत 14.51 लाख रुपये से स्टार्ट होकर 21.10 लाख रुपये तक जाती है.
