Whatsapp Update: प्राइवेसी की टेंशन छूमंतर, व्हाट्सऐप लाया नया प्राइवेसी चेकअप फीचर; ऐसे करें यूज

Whatsapp New Privacy Feature – व्हाट्सऐप की इस नयी सुविधा के जरिये आप यह सेलेक्ट कर पायेंगे कि व्हाट्सऐप पर कौन आपको कॉन्टैक्ट कर सकता है और कौन नहीं. साथ ही पर्सनल इंफो पर अधिक कंट्रोल मिलेगा.

Whatsapp Privacy Policy : पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स की प्राइवेसी को देखते हुए लगातार नये-नये फीचर्स लाता रहता है. व्हाट्सऐप ने अनजान नंबर से आनेवाले कॉल को साइलेंट करने के लिए बीते दिनों साइलेंस अन्नोन कॉलर्स नामक फीचर रोल आउट किया था. अब कंपनी एक प्राइवेसी चेकअप फीचर लेकर आयी है. व्हाट्सऐप की इस नयी सुविधा के जरिये आप यह सेलेक्ट कर पायेंगे कि व्हाट्सऐप पर कौन आपको कॉन्टैक्ट कर सकता है और कौन नहीं. साथ ही पर्सनल इंफो पर अधिक कंट्रोल मिलेगा. इतना ही नहीं, आप अपनी चैट्स के लिए अधिक प्राइवेसी ऐड कर सकेंगे. इसके अलावा, आप अपने अकाउंट के लिए भी अधिक प्रोटेक्शन लगा पायेंगे. अगर आप नये फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

WhatsApp New Feature: ऐसे करें नये फीचर का इस्तेमाल

  • प्राइवेसी चेकअप फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में व्हाट्सऐप को ओपन करें. फिर उसकी सेटिंग में जायें

  • अब प्राइवेसी सेक्शन ओपन करें. ऐसा करते ही स्क्रीन पर सबसे ऊपर प्राइवेसी चेकअप का ऑप्शन आयेगा. यहां आपको स्टार्ट चेकअप पर क्लिक करना है

  • इसके बाद आपको चार सेक्शन- चूज हू् कैन कॉन्टैक्ट यू, कंट्रोल योर पर्सनल इंफो, ऐड मोर प्राइवेसी टू योर चैट्स और ऐड मोर प्रोटेक्शन टू योर अकाउंट नजर आयेंगे

  • चूज हू् कैन कॉन्टैक्ट यू पर क्लिक करके ग्रुप्स का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करके आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में ऐड कर सकता है और कौन नहीं

  • दूसरा सेक्शन साइलेंस अन्नोन कॉलर का है. यहां से इसे एनेबल और डिसेबल कर सकते हैं. तीसरा सेक्शन ब्लॉक कॉन्टैक्ट का मिलेगा

  • कंट्रोल योर पर्सनल इंफो में आप अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन एंड ऑनलाइन और रीड रिसीप्ट्स की सेटिंग बदल सकते हैं

  • ऐड मोर प्राइवेसी टू योर चैट्स के तहत डिफॉल्ट मैसेज टाइमर, शो प्रीव्यू और एंड टू एंड इंक्रिप्टेड बैकअप की सेटिंग देख पायेंगे

  • ऐड मोर प्रोटेक्शन टू योर अकाउंट में आपको स्क्रीन लॉक और टू-स्टेप वेरिफिकेशन जैसी ऑप्शन मिल मिलेंगे. यहां से आप उनकी सेटिंग बदल सकते हैं.

Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >