अपनी कार की पेंट को नई जैसी चमकदार कैसे रखें? जान लें ये 5 जरूरी टिप्स

Car Paint Care: अपनी कार की पेंट को चमकदार बनाए रखना आसान काम नहीं है. लेकिन सही तरीके से धोने, रेगुलर प्रोटेक्शन करने और गंदगी जल्दी साफ करने से काफी मदद मिलती है. आइए डिटेल में जानते हैं और कौन-कौन से तरीके हैं जो कार की पेंट को मेन्टेन करने में मदद करते हैं.

Car Paint Care: कार का पेंट वो पहली चीज होती है जो किसी की नजर में आती है. यही कार की रिसेल वैल्यू पर भी असर डालता है. अब चाहे आपकी कार नई हो या पुरानी, पेंट की चमक बनाए रखना आसान कोई आसान काम नहीं होता. मौसम, धूल, ट्रैफिक और पार्किंग की वजह से कर की पेंट पर काफी असर पड़ता है. लेकिन सही तरीके से देखभाल करने पर पेंट को नई जैसी चमक में रखा जा सकता है. आइए आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताते हैं, जो आपकी कार के पेंट को मेंटेन रखने में मदद करेंगे.

कार धोने का सही तरीका अपनाएं

हमेशा कार को धोते समय टू-बकेट मेथड इस्तेमाल करें. टू-बकेट मेथड यानी एक बाल्टी में साबुन वाला पानी रखें और दूसरी में रिन्सिंग यानी धोने के बाद मिट्टी निकालने के लिए पानी. इससे जो गंदगी कार पर रहती है, वो फिर से पेंट पर नहीं रगड़ेगी और स्वर्ल मार्क्स (छोटे-छोटे घुमावदार निशान) नहीं बनेंगे. ध्यान रखें कि पीएच-बैलेंस्ड (pH-balanced) कार शैम्पू ही इस्तेमाल करें, डिश सोप या डिटर्जेंट बिल्कुल नहीं, क्योंकि ये आपकी कार के प्रोटेक्टिव लेयर को हटा देते हैं.

सीधी धूप में कभी भी कार न धोएं

तेज धूप में खड़ी गर्म कार को धोने से पानी और साबुन बहुत जल्दी सूख जाते हैं. इससे कार पर भद्दे पानी के दाग पड़ जाते हैं. इसलिए हमेशा कार को छांव में धोएं या फिर सुबह जल्दी या शाम के समय. इससे कार भी साफ रहेगी और दाग-धब्बों की परेशानी भी नहीं होगी.

सिर्फ साफ माइक्रोफाइबर टॉवल से ही सुखाएं

बाइक या कार धोने के बाद उसे सुखाना भी उतना ही जरूरी होता है. हमेशा अच्छी क्वालिटी का माइक्रोफाइबर टॉवल ही इस्तेमाल करें, पुराने कपड़े या सूती कपड़े बिल्कुल यूज न करें. ध्यान रखें कि कभी भी सूखी सतह पर जमी धूल को कपड़े से रगड़कर न पोंछें, क्योंकि ऐसा करने से पेंट पर बारीक खरोंच पड़ सकती है.

पेंट को वैक्स या सीलेंट से सेफ रखें

अगर आपकी कार पर अभी तक कोई कोटिंग नहीं है, तो हर 3-4 महीने में वैक्स या सिंथेटिक पेंट सीलेंट जरूर लगवाएं. इससे कार की पेंट पर एक सेफ्टी लेयर बन जाती है. यह आपकी कार को धूप की तेज किरणों, धूल-मिट्टी और हल्की खरोंचों से बचाने में मदद करती है. साथ ही, इससे गाड़ी की चमक भी लंबे समय तक बनी रहती है.

डार्क और प्रीमियम कारों के लिए PPF है जरूरी

PPF डार्क कलर या प्रीमियम कार वालों के लिए काफी काम की चीज है. वैक्स या सिरेमिक कोटिंग से गाड़ी में बस चमक आ जाती है और थोड़ी-बहुत प्रोटेक्शन मिलती है. लेकिन PPF आपकी कार को पत्थर लगने, छोटे-मोटे स्क्रैच और रोज सड़क पर होने वाली मार से बचाती है. ऊपर से अगर PPF अच्छी क्वालिटी की हो, तो उसकी सबसे बढ़िया बात ये है कि वो सेल्फ सेल्फ हीलिंग (self-healing) होती है, यानी हल्की खरोंचें गर्मी लगते ही अपने आप गायब हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: SUV, ADAS और DRL का क्या मतलब होता है? नयी गाड़ी लेने से पहले जान लें इन टर्म्स का मतलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >