50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ आया Honor Play 40 Plus स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

ऑनर प्ले 40 प्लस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा. कंपनी इस स्मार्टफोन में कंपनी टियरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले ऑफर कर रही है.

Honor Play 40 Plus Price & Specifications: Honor ने अपनी Play Series का नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है. ऑनर प्ले 40 प्लस कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है. इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रॉसेसर, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर जैसे फीचर्स दिये गए हैं. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है.

Honor Play 40 Plus Features

ऑनर प्ले 40 प्लस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा. कंपनी इस स्मार्टफोन में कंपनी टियरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले ऑफर कर रही है. स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट प्रॉसेसर का सपोर्ट मिल रहा है. यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन और 8GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है.

Also Read: iQOO Neo 7 हुआ लॉन्च, इतने कम कीमत पर मिल रहे Dimensity 9000+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Honor Play 40 Plus Specifications

  • Display : 6.74 inch

  • Front Camera : 5MP

  • Rear Camera : 50MP + 2MP + 2MP

  • Processor : MediaTek Dimensity 700

  • RAM : 8GB

  • Storage : 256GB

  • OS : Android 12

  • Battery : 6000mAh

Honor Play 40 Plus Price & Availability

ऑनर कंपनी में अपने नये स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में पेश किया है. फिलहाल यह स्मार्टफोन चाइना के मार्केट में लॉन्च हुआ है. वहां कंपनी इस स्मार्टफोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश कर रही है. इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन और 8GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को शुरुआती कीमत 1199 युआन में पेश किया है. भारतीय रुपये में देखा जाए, तो यह लगभग 13,750 रुपये के आसपास बैठता है. यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस- ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और पर्पल में आया है. यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन के मार्केट में उतारा गया है. यह फोन भारत में कब तक लॉन्च होगा, इस बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है. यह फोन चीन के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है.

Also Read: 3GB रैम और 6.56 इंच डिस्प्ले के साथ Oppo A17k स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >