भारतीय सड़कों पर स्कूटरों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. खासकर महिलाओं के लिए यह एक बढ़िया विकल्प भी माना जाता है, जिसमें गियर चेंज करने का लफड़ा नहीं होता है. कई सारी ऑटोमोबाइल कंपनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक जबरदस्त स्कूटर ग्राहकों को दे रही हैं. उसी में आज हम बात होंडा, टीवीएस और सुजुकी की करेंगे, जिनके बीच जबरदस्त रेस लगी रहती है. अगर आपने भी कोई ऐसा स्कूटर लेने का सोचा है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट हो, तो Honda Activa, TVS Jupiter या Suzuki Access में से कोई एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं.
Honda Activa 110
होंडा एक्टिवा 110 कुल 3 वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध है, जिसमें Honda Activa STD की एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 75.9 हजार रुपये, Honda Activa DLX की कीमत 86,360 रुपये और टॉप वेरिएंट Smart का दाम 90,832 रुपये है. इसमें H-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट-की का विकल्प मिलता है. रियल टाइम की जानकारी के लिए TFT स्क्रीन डिस्प्ले लगा हुआ है. कॉल, नेविगेशन और ब्लूटूथ के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलेगा. इसके अलावा एलईडी हेडलैंप एंड सिग्नेचर एलईडी पोजीशन और मल्टी-फंक्शन स्विच यूनिट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के रूप में फ्रंट एंड रियर अलॉय व्हील्स, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और फ्यूल एफिसिएंट ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं.
TVS Jupiter 110
टीवीएस जुपिटर 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 76,975 रुपये से लेकर 91,591 रुपये तक है. इसका कुल 5 वेरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध है. यह स्कूटर सेफ्टी, स्पेस, कनेक्ट, कनेक्टेड, स्टाइल, माइलेज, कन्वीनियंस और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण है. सेफ्टी में इसमे फॉलो मी हेडलैंप, डिस्क ब्रेक विद SBT, इमरजेंसी अलर्ट वार्निंग, टर्न सिग्नल लैंप, साइड स्टैन्ड इन्डिकेटर, हजार्ड लैंप, पास बाय स्विच और पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इस स्कूटर में 110 सिसी सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जो 7.9 bhp पावर और 9.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 36 लीटर है. इसमें स्मार्टएक्सकनेक्ट का ऑप्शन मिलता है, जिससे SMS अलर्ट, नेविगेशन और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Suzuki Access 125
सुजुकी एक्सेस 125 में 124 सिसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 8.42 PS पावर और 10.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें कुल 6 वेरिएंट्स आते हैं, जिनकी कीमतें अलग-अलग हैं. बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 81,585 रुपये है, जबकि टॉप की 1,00,279 रुपये है. इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), कलर्ड TFT डिजिटल कंसोल, एलईडी हेडलैंप, आइकोनिक पोजीशन लैंप, क्रोम फिनिश मिरर, एलईडी टेललैंप, वन पुश सेंट्रल लॉक सिस्टम, फ्रंट यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्किंग ब्रेक, 12 इंच फ्रंट टायर और साइड स्टैंड इंटरलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:Bajaj Chetak vs TVS iQube: दोनों में से किसे खरीदने पर कम EMI देनी होगी? देखें कंपैरिजन
