अगर आप Honda SP125 खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इसका सबसे फीचर-लोडेड मॉडल लेना चाहते हैं, तो Honda SP125 DLX आपके लिए है. यह बाइक Honda Shine 125 का ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम वर्जन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,335 रुपये (दिल्ली) है. आइए जानते हैं कि इस कीमत में आपको कौन-कौन से फीचर्स और खासियतें इस बाइक में मिलती हैं.
Honda SP125 DLX: डिजाइन
Honda SP125 DLX का डिजाइन बेस वेरिएंट जैसा ही है. बाइक के सामने लगा हेडलाइट मस्क्युलर फ्यूल टैंक एक्सटेंशन के बीच फिट किया गया है. इसके अलावा छोटा स्पोर्टी वाइजर, ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट, Y-शेप अलॉय व्हील्स और स्लिम LED टेललाइट दी गई हैं. बॉडी ग्राफिक्स भी स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही हैं. कंपनी इसे Imperial Red Metallic, Mat Axis Grey Metallic, Mat Marvel Blue Metallic, Pearl Igneous Black और Pearl Siren Blue जैसे पांच रंगों में बेच रही है.
Honda SP125 DLX: फीचर्स
इस बाइक में TFT डिस्प्ले मिलता है. यह Bluetooth के जरिए Honda RoadSync ऐप से कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद आपको स्क्रीन पर ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इतना ही नहीं, यह मौसम की जानकारी भी दिखाता है. अगर आपके हेलमेट में अलग से हेडसेट लगा है, तो आप वॉयस कमांड का भी यूज कर सकते हैं. हालांकि, यह हेडसेट बाइक के साथ नहीं मिलता और इसे अलग से खरीदना होगा.
डिस्प्ले पर स्पीड, RPM (टैकोमीटर), गियर पोजिशन, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, रियल-टाइम और एवरेज माइलेज के साथ घड़ी जैसी कई जरूरी जानकारियां भी दिखाई देती हैं. रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें डार्क मोड भी दिया गया है.
इसके अलावा, हैंडलबार के नीचे 15W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है. बाइक में Idle Start-Stop System भी दिया गया है. यानी ट्रैफिक में रुकने पर इंजन अपने आप बंद हो जाता है और जैसे ही आप क्लच दबाते हैं, इंजन तुरंत दोबारा स्टार्ट हो जाता है.
Honda SP125 DLX: सेफ्टी और ब्रेकिंग
Honda SP125 DLX में आगे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. स्टैंडर्ड SP125 के मुकाबले DLX वेरिएंट का सबसे बड़ा फर्क यही है कि इसमें आगे डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 130mm का फ्रंट ड्रम ब्रेक मिलता है. डिस्क ब्रेक होने से ब्रेकिंग ज्यादा बेहतर हो जाती है. इसके अलावा, बाइक में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है.
Honda SP125 DLX: इंजन और माइलेज
इसमें 123.94cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10.87PS की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक करीब 60-65 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है. 11.2 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह एक बार फुल टैंक कराने पर लगभग 600 km तक चल सकती है. 117 kg वजन होने की वजह से ट्रैफिक में इसे चलाना आसान है और इसकी चौड़ी हैंडलबार बाइक पर अच्छा कंट्रोल देती है.
ये भी पढ़ें: 89,748 रुपये में आती है Honda SP125 STD, खरीदने से पहले जान लें क्या-क्या मिलता है
