Honda SP 125 के ये ऑफिशियल एक्सेसरीज आपकी बाइक को बनाएंगे ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ

Honda SP 125 के ऑफिशियल एक्सेसरीज में प्रोटेक्शन और कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया गया है. जानिए कौन से एक्सेसरीज आपकी बाइक के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं और कैसे बचा सकते हैं मेंटेनेंस खर्च.

अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर के कामों के लिए Honda SP 125 का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ बाइक खरीदना ही काफी नहीं होता. उसकी सही देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने इस पॉपुलर कम्यूटर मॉडल के लिए कुछ ऑफिशियल एक्सेसरीज पेश किए हैं, जो दिखने में भले छोटे लगें, लेकिन लॉन्ग टर्म में बड़ा फायदा दे सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी एक्सेसरीज बाइक के डिजाइन और जरूरत के हिसाब से बनाए गए हैं, जिससे फिटमेंट और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर रहती है.

सुरक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस, क्यों जरूरी हैं ये एक्सेसरीज?

Honda ने SP 125 के लिए जो एक्सेसरीज पेश किए हैं, उनमें सबसे ज्यादा ध्यान प्रोटेक्शन पर दिया गया है. जैसे फ्रंट पाइप (इंजन गार्ड), बॉडी कवर और सीट कवर- ये सभी रोजमर्रा के इस्तेमाल में बाइक को नुकसान से बचाते हैं.

शहर की ट्रैफिक में छोटी-मोटी टक्कर या गिरने की स्थिति में फ्रंट पाइप इंजन को सुरक्षित रखता है. वहीं, बॉडी कवर धूल, धूप और बारिश से बचाव करता है, खासकर अगर आप बाइक को बाहर पार्क करते हैं. सीट कवर भी लंबे समय तक सीट की क्वालिटी बनाए रखने में मदद करता है.

कम कीमत में बड़ा फायदा, एक्सेसरीज की लिस्ट

Honda ने इन एक्सेसरीज को बजट में रखा है, ताकि हर यूजर आसानी से इन्हें खरीद सके:

सीट कवर (ब्लैक) – ₹359
बॉडी कवर (सिल्वर) – ₹335
टैंक कवर – ₹263
बॉडी कवर (ब्लैक) – ₹393
फ्रंट पाइप – ₹909
सीट कवर (ग्रे-ब्लैक) – ₹348
ग्रिप कवर – ₹58

इन कीमतों को देखकर साफ है कि थोड़े से खर्च में आप अपनी बाइक की लाइफ बढ़ा सकते हैं.

स्टाइल और कम्फर्ट के लिए छोटे-छोटे अपग्रेड

अगर आप अपनी बाइक को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं, तो कंपनी ने कुछ स्टाइलिंग एक्सेसरीज भी दिये हैं. जैसे रिम स्टिकर्स और ग्रिप कवर.

रिम स्टिकर्स व्हील्स को थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं, जबकि ग्रिप कवर लंबे समय तक राइडिंग में हाथों को आराम और बेहतर पकड़ देते हैं. ये बदलाव छोटे जरूर हैं, लेकिन यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देते हैं.

आखिर क्या खरीदना ज्यादा समझदारी है?

अगर आप रोजाना बाइक चलाते हैं, तो सबसे पहले प्रोटेक्शन एक्सेसरीज को प्राथमिकता देनी चाहिए. फ्रंट पाइप और बॉडी कवर जैसे आइटम सीधे-सीधे आपकी बाइक को नुकसान से बचाते हैं और मेंटेनेंस खर्च कम करते हैं.

स्टाइलिंग एक्सेसरीज बाद में भी ली जा सकती हैं, लेकिन वे बाइक की परफॉर्मेंस या लाइफ पर ज्यादा असर नहीं डालतीं.

दिखावे से ज्यादा काम की चीजें

Honda का फोकस साफ है- SP 125 के यूजर्स को ऐसी एक्सेसरीज देना जो रोजाना की जरूरतों को पूरा करें. ये एक्सेसरीज भले ही हाई-एंड न हों, लेकिन असली दुनिया में बेहद काम के हैं.

अगर आप अपनी बाइक को लंबे समय तक बेहतर कंडीशन में रखना चाहते हैं, तो ये छोटे-छोटे अपग्रेड बड़ा फर्क ला सकते हैं.

Hunter 350 को इन बजट एक्सेसरीज के साथ करें कस्टमाइज, बाइक को बनाएं ज्यादा प्रैक्टिकल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >