Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने प्रीमियम BigWing पोर्टफोलियो को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने CB750 Hornet और XL750 Transalp के नए E-Clutch वर्जन लॉन्च कर दिए हैं. हालांकि दोनों बाइक्स के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन Honda की नई E-Clutch टेक्नोलॉजी के आने से राइडिंग पहले से ज्यादा आसान हो गई है. इस अपडेट के साथ कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमतों में भी बदलाव किया है. आइए डिटेल में जानते हैं.
क्या है Honda E-Clutch Technology?
Honda ने EICMA 2024 में पहली बार अपनी नई E-Clutch टेक्नोलॉजी को मिड-कैपेसिटी पैरलल-ट्विन बाइक्स के साथ पेश किया था. इस खास सिस्टम की मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए गियर बदल सकता है और बाइक को पूरी तरह रोक भी सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा शहर की भारी ट्रैफिक में मिलता है, जहां बार-बार क्लच दबाने की झंझट कम हो जाती है. अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद मैनुअल गियरबॉक्स वाला असली राइडिंग फील बरकरार रहता है. पिछले महीने भारत में NX500 के साथ यह फीचर देखने को मिला था.
यह भी पढ़ें: स्टाइलिश के साथ दमदार परफॉरमेंस भी, डेली कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स
Honda CB750 Hornet E-Clutch
Honda CB750 Hornet में वही दमदार 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हार्डवेयर की बात करें तो बाइक में Showa के 41 mm SFF-BP USD फ्रंट फोर्क्स, आगे की तरफ ड्यूल 296 mm डिस्क ब्रेक और कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. वहीं 5.0-इंच TFT डिस्प्ले के साथ Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी मिलती है.
इस बाइक की एक और खासियत इसका E-Clutch सिस्टम है. भारी ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाले सिचुएशन में यह राइडिंग को काफी आसान बना देता है. लुक्स के मामले में भी CB750 Hornet काफी शानदार नजर आती है.
Honda XL750 Transalp E-Clutch
इसमें वही नया E-Clutch सिस्टम दिया गया है. बाइक में 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन हाईवे क्रूजिंग से लेकर खराब रास्तों तक हर तरह की राइडिंग के लिए तैयार है.
बाइक में Showa SFF-CA USD फ्रंट सस्पेंशन, कई राइडिंग मोड्स और खास Gravel मोड दिया गया है. इसकी मदद से अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है. इसके अलावा डुअल LED हेडलाइट्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5.0-इंच TFT डिस्प्ले इसमें मौजूद है.
कितनी है कीमत?
CB750 Hornet E-Clutch की कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं XL750 Transalp E-Clutch के लिए आपको 13.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे. अच्छी बात यह है कि इन दोनों बाइक्स की बुकिंग देशभर में Honda BigWing डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: Jawa 1000cc Sport Cruiser: 62 लाख की सुपरबाइक, डिजाइन देखकर थम जाएंगी नजरें
