Royal Enfield Classic 650 के सामने Honda CB500 कहां टिकेगी? देखें दोनों बाइकों के बीच कंपैरिजन

होंडा ने अपनी नई CB500 बाइक पेश की है, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को टक्कर दे सकती है. दोनों रेट्रो-स्टाइल वाली बाइक्स के डिजाइन, इंजन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तुलना देखें.

होंडा मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई CB500 को पेश किया है. यह बाइक CB350 से ऊपर कई सूची में आने वाली 500cc की सिंगल-सिलेंडर मोटरसाइकिल है. हालांकि, अभी तक होंडा की तरफ से इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि होंडा सीबी500 की टक्कर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 600 जैसी रेट्रो बाइकों से हो सकती है. दोनों गाड़ियों को क्लासिक लुक पसंद करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इंजन कॉन्फिगरेशन, हार्डवेयर और राइडिंग के मामले में इन दोनों में काफी अंतर देखने को मिल सकते हैं.

Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650: नियो बनाम क्लासिक रेट्रो 

होंडा सीबी500, पॉपुलर सीबी750 से प्रेरित है और सीबी350 से कई ज्यादा और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इसमें गोल एलईडी हेडलाइट, बड़ा टियर-ड्रॉप के आकार जैसा फ्यूल टैंक, रिब्ड सिंगल पीस सीट और मिनीमल बॉडी वर्क है. यह एक नियो-रेट्रो बाइक है, जो क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न टच के साथ पेश करती है. यह बाइक 3 अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें स्टैंडर्ड अलॉय-व्हील्स, क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस और टॉप-स्पेक क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस शामिल हैं.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ब्रांड की टाइमलेस डिजाइन लुक को बनाए रखती है. इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, राउंड मडगार्ड, ट्विन पी-शूटर एग्जॉस्ट, सिग्नेचर टाइगर लैंप और भरपूर क्रोम डिटेलिंग मिलती है. क्लासिक 350 जैसी डिजाइन होने के बावजूद इसका बड़ा इंजन और चेसिस इसे सड़क पर एक मजबूत और आकर्षक बनाता है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Platina vs Hero Splendor: डेली आने-जाने के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? खरीदने से पहले जान लें

Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650: इंजन और गियरबॉक्स 

दोनों गाड़ियों के बीच सबसे बड़ा अंतर टैंक के नीचे का है. होंडा सीबी500 में एक नया 501cc ऑइल-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 27 हॉर्स पावर और 43.3 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. होंडा का कहना है कि इस गाड़ी का निर्माण और डेवलपमेंट इंडिया में ही होगा. 

वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में कंपनी का जाना-पहचाना 648cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 46.4 bhp की ताकत और 52.3 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है. 

Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650: फीचर्स 

होंडा की इस आने वाली नई बाइक में मॉडर्न फीचर्स भर-भर कर मिलेंगे. इसमें राउंड एलईडी हैंडलैंप, एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), स्लिपर क्लच और सभी वेरिएंट में थ्री-व्हीलर ऑप्शन मिलेंगे.

वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में एलईडी हेडलैंप एंड टेललैंप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ट्रिपर नेविगेशन पोर्ड, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल क्लच एंड ब्रेक लीवर और डुअल चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 vs Bajaj Pulsar NS125: रोज आने-जाने वालों के लिए कौन-सी बाइक बेस्ट?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >