4 से 10 साल के बच्चों के लिए Hero की इलेक्ट्रिक बाइक, 25km/h की स्पीड के साथ मिलते हैं दमदार सेफ्टी फीचर्स

Hero Vida ने बच्चों के लिए बनाई गई Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है. यह 4 से 10 साल के बच्चों के लिए तैयार की गई है और इसमें पैरेंट्स ऐप से स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं.

पिछले साल टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने बच्चों के लिए Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक लॉन्च की थी. अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. हाल ही में दो छोटे बच्चों को अपनी नई Hero Vida Dirt.E K3 की डिलीवरी लेते हुए देखा गया. खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, ताकि वे सेफ तरीके से ऑफ-रोड राइडिंग का मजा ले सकें. आइए इस बाइक  के बारे में जानते हैं.

देखें वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Sisodia Automobiles ने शेयर किया है. इसकी शुरुआत ही काफी दिलचस्प अंदाज में होती है. वीडियो में दो छोटे बच्चे Hero MotoCorp डीलरशिप पर पहुंचते दिखाई देते हैं. दोनों बच्चों के हाथ में पहले से ही हेलमेट होता है और वे खुशी-खुशी दौड़ते हुए सीधे डिलीवरी एरिया की तरफ जाते हैं.

इसके बाद उनके सामने बॉक्स में पैक दो Hero Vida Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक लाई जाती हैं. बाइक बाहर आने के बाद उसकी प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) शुरू होती है. आखिर में बाइक को स्टार्ट कर उसके पहियों समेत बाकी चीजों की भी जांच की जाती है. अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को सामने देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. आखिर में वे बाइक के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और फिर डीलरशिप के अंदर ही उसे चलाते हैं.

ये भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

Hero Vida Dirt.E K3 की कीमत

Hero Vida ने पिछले साल दिसंबर में बच्चों के लिए खास Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक पेश की थी. अब कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. हालांकि, यह इंट्रोडक्टरी प्राइस सिर्फ शुरुआती 300 कस्टमर्स के लिए ही लागू होगी. इसके बाद इसकी कीमत बढ़ सकती है.

Hero Vida Dirt.E K3 के फीचर्स

  • इसमें 500W पीक पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जबकि इसकी 350W की लगातार (Continuous) पावर आउटपुट है. 
  • इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. Beginner मोड में बाइक की टॉप स्पीड 8 km/h, Amateur मोड में 16 km/h और Pro मोड में 25 km/h तक रहती है. खास बात यह है कि इन सभी राइडिंग मोड्स को केवल Vida ऐप के जरिए पेरेंट्स अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं.
  • इसमें 360Wh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 2 से 3 घंटे तक चल सकती है. इसकी बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है.
  • इसमें 3-स्टेज एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है, जिसे Small, Medium और Large सेटिंग्स पर एडजस्ट किया जा सकता है. इससे सस्पेंशन की लंबाई और बाइक की ऊंचाई को बच्चे की जरूरत और हाइट के हिसाब से बदला जा सकता है.
  • सेफ्टी के मामले में भी कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है. बाइक में मैग्नेटिक किल स्विच दिया गया है, जिसे राइडर के हाथ में बांधा जाता है. अगर किसी वजह से बच्चा बाइक से गिर जाता है, तो यह स्विच तुरंत पावर कट कर देता है. 
  • इसके अलावा, रियर डिस्क ब्रेक पर प्लास्टिक कवर भी दिया गया है, ताकि कपड़े या शरीर का कोई हिस्सा गलती से उसमें फंस न जाए.

ये भी पढ़ें: बैटरी खराब होने की चिंता भूल जाइए, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं 5 साल तक की वारंटी, देखें लिस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >