Hero Splendor Plus Xtec के Drum वेरिएंट में क्या है खास? कीमत से लेकर माइलेज तक जानें पूरी डिटेल

Hero Splendor Plus Xtec Drum उन राइडर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कम बजट में स्टाइल, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बढ़िया परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें रोजमर्रा की जरूरत के कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. वहीं दमदार माइलेज और आसान मेंटेनेंस इसे डेली यूज के लिए एक शानदार कम्यूटर बाइक बनाते हैं.

अगर आपको Hero Splendor Plus थोड़ी ज्यादा बेसिक लगती है और आप उसमें कुछ मॉडर्न फीचर्स का तड़का चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus Xtec तक बढ़िया ऑप्शन है. यह बाइक दो वेरिएंट्स में आती है. एक फ्रंट ड्रम ब्रेक और दूसरा फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ. दोनों ही वेरिएंट्स में पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम प्राइस ₹81,083 से शुरू होती है. आइए अब बिना देर किए जानते हैं कि इस बाइक में आपको कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.

कीमत

अगर आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है, तो Hero Splendor+ Xtec के Drum और Disc वेरिएंट के बीच का फर्क जानना जरूरी है. Xtec Drum की कीमत 81,083 रुपये है, जबकि Disc वेरिएंट के लिए आपको सिर्फ 3,043 रुपये ज्यादा यानी 84,126 रुपये खर्च करने होंगे. इस एक्स्ट्रा प्राइस के बदले आपको सबसे बड़ा अपग्रेड फ्रंट डिस्क ब्रेक के रूप में मिलता है. इसके अलावा इंजन, फीचर्स और दोनों वेरिएंट के कलर ऑप्शन पूरी तरह एक जैसे हैं.

डिजाइन

Hero Splendor Plus Xtec की सबसे खास बात इसका हेडलाइट के ऊपर दिया गया स्टाइलिश LED DRL है. यह बाइक को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है. हालांकि, मेन हेडलाइट अभी भी हैलोजन यूनिट ही है. राइडिंग कम्फर्ट की बात करें तो इसमें 785mm की सीट हाइट और लंबी सिंगल-पीस सीट मिलती है. वहीं, अगर रंगों की बात करें तो यह बाइक Black Sparkling Blue, Black Tornado Grey और Red Black जैसे तीन स्टाइलिश ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में मौजूद है.

यह भी पढ़ें: हर दिन की सवारी के लिए परफेक्ट क्यों है Hero Splendor Plus? जानिए 5 बड़ी वजहें

फीचर्स

इसमें फुल-LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल आपको मिलता है, जिसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ओडोमीटर और दो ट्रिप मीटर जैसी जरूरी डिटेल्स एकदम साफ दिखाई देती हैं. Bluetooth कनेक्टिविटी की मदद से आपको कॉल और SMS अलर्ट सीधे बाइक की स्क्रीन पर मिल जाते हैं. साथ ही, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर भी मिलता है.

USB चार्जिंग पोर्ट भी आपको मिलता है. इतना ही नहीं, इसमें Idle Stop-Start System भी मिलता है. ट्रैफिक में कुछ सेकंड के लिए रुकने पर यह सिस्टम अपने आप इंजन बंद कर देता है. जैसे ही आप क्लच लीवर दबाते हैं, इंजन तुरंत दोबारा स्टार्ट हो जाता है.

सेफ्टी फीचर्स

बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर मिलता है. ये स्टैंड नीचे होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होने देता. वहीं, अगर किसी वजह से बाइक गिर जाती है, तो बैंक एंगल सेंसर तुरंत इंजन को बंद कर देता है.

इंजन और परफॉरमेंस

इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 8.02 PS की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं माइलेज की बात करें तो Hero का दावा है कि E20 फ्यूल के साथ यह बाइक करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtec का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >