Hero ने अपनी पॉपुलर बाइक Glamour X 125 का नया ABS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. नई Hero Glamour X 125 ABS में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है और इसकी कीमत 1,01,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. यह अब Glamour X 125 लाइनअप का सबसे टॉप मॉडल बन गई है. खास बात यह है कि बाइक में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इस नई बाइक की कीमत, फीचर्स और सभी खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में.
डिजाइन और स्टाइलिंग
Glamour X 125 के सभी वेरिएंट्स का डिजाइन एक जैसा है. इसका लुक नॉर्मल 125cc कम्यूटर बाइक से थोड़ा अलग नजर आता है. बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, एंगुलर बॉडी पैनल और शार्प रियर सेक्शन दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है. हालांकि, इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी होने के बजाय थोड़ा मैच्योर और सादा लगता है. यही बात इसे Xtreme 125R जैसी ज्यादा स्पोर्टी दिखने वाली बाइक से अलग बनाती है. कंपनी ने इसे Gun Metal Grey और Matt Axis Grey जैसे दो नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया है.
ये भी पढ़ें: Hero Passion Plus Drum vs Bajaj Platina 110: डेली गांव से शहर अप-डाउन के लिए किसे खरीदें?
कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स?
- बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में सिंगल-चैनल ABS के साथ Integrated Braking System (IBS) दिया गया है. IBS को Hero Combined Braking System के लिए यूज करता है.
- इस बाइक में क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर भी मिलता है, जो आमतौर पर ज्यादा पावरफुल और महंगी बाइक्स में देखने को मिलता है.
- बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है, जिसके साथ Eco, Road और Power तीन राइडिंग मोड मिलते हैं.
- इसमें 4.2-इंच का कलर LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
- USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
- ऑल-LED लाइटिंग
- पैनिक ब्रेक अलर्ट
- लो बैटरी किक स्टार्ट
- सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जिसमें कंपनी के मुताबिक दो स्मार्टफोन रखे जा सकते हैं.
इंजन, परफॉर्मेंस और सस्पेंशन सेटअप
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें ड्रम और डिस्क वेरिएंट वाला ही 125cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल एफिशिएंट इंजन मिलता है, जो 11.5PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
कंपनी का दावा है कि यह बाइक 65kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छा माना जा सकता है. वहीं, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप भी पहले जैसा ही है. बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. वहीं, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है.
ये भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में घर लाएं नई बाइक, 100cc वाले ये 5 मॉडल्स हैं परफेक्ट, कीमत 59,100 रुपये से शुरू
