Happy Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp Stickers के साथ दें दिवाली की बधाई, ये है तरीका

Diwali WhatsApp Stickers – आप चाहें तो इन स्टिकर्स के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलीग्स को एक से बढ़कर एक अच्छे स्टिकर्स भेजकर दिवाली की बधाई दे सकते हैं. हम आपको व्हाट्सऐप के इस नये फीचर को इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बताएंगे.

Happy Diwali 2022: दिवाली पर लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को गिफ्ट और मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं. जो लोग अपने परिवार के पास नहीं होते हैं, वे व्हाट्सऐप के माध्यम से भी बधाई देते हैं. इस पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में मिलनेवाले दमदार फीचर्स में स्टिकर्स भी शामिल हैं. आप चाहें तो इन स्टिकर्स के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलीग्स को एक से बढ़कर एक अच्छे स्टिकर्स भेजकर दिवाली की बधाई दे सकते हैं. हम आपको व्हाट्सऐप के इस नये फीचर को इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बताएंगे.

WhatsApp पर स्टिकर्स कैसे भेजें?

व्हाट्सऐप यूजर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर थर्ड पार्टी स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं. आइओएस डिवाइसेस के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके लिए आपके पास एक बेहतर इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक एक्टिव गूगल और व्हाट्सऐप अकाउंट होना चाहिए.

Also Read: WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
WhatsApp पर दिवाली स्टिकर्स डाउनलोड और शेयर करने का तरीका

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करना है

  • अब वह चैटबॉक्स खोलें, जिसे आपको स्टिकर भेजना है

  • अब स्क्रीन पर नीचे नजर आ रहे मैसेज बार के पास बायीं ओर दिये गए इमोजी ऑप्शन पर क्लिक करें

  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे. इसमें आपको GIF की दाहिनी ओर दिये गए स्टिकर आइकन पर क्लिक करना है

  • अगर आपने पहले ही Google Play Store से स्टिकर डाउनलोड कर व्हाट्सऐप में ऐड कर लिये हैं, तो वे यहां नजर आयेंगे

  • अगर ऐसा नहीं किया है, तो दाहिनी ओर नजर आ रहे + आइकन पर क्लिक करें

  • अब All Stickers सेक्शन में अपने पसंद का पैक डाउनलोड करें

  • डाउनलोड होने के बाद यह स्टिकर पैक सेक्शन में नजर आने लगेगा

  • आप वहां से कोई स्टिकर सेलेक्ट कर अपने कॉन्टैक्ट को सेंड कर सकते हैं.

Also Read: WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >