IPL फाइनल जीतने पर Google CEO सुंदर पिचाई ने कुछ इस अंदाज में दी CSK को बधाई, GT को दिया यह खास मैसेज

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन केवल आम समर्थक ही नहीं बल्कि कई बड़े भी हैं. इनमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई भी हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की बधाई देने से खुद को रोक नहीं सके.

Google CEO Sundar Pichai on IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक रोमांचक मुकाबले में आईपीएल फाइनल (IPL Final) पांचवीं बार जीत लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से मात दी. मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ. एम एस धोनी (MS Dhoni) और चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक भी इस जीत से झूम उठे. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन केवल आम समर्थक ही नहीं बल्कि कई बड़े भी हैं. इनमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई भी हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की बधाई देने से खुद को रोक नहीं सके.

Google के सीईओ सुंदर पिचाई भी हैं CSK के फैन

IPL के पहले सीजन से लेकर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिखी है. CSK का मैच जब भी कहीं होता, स्टेडियम कहीं का भी हो, पूरी दर्शक दीर्घा CSK के पीले रंग में रंगी दिखती है. धोनी और उनकी टीम के लिए देश-विदेश से लोग सपोर्ट करते नजर आते हैं. बात तब और खास हो जाती है जब मैच IPL का फाइनल हो और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इसे अपने नाम कर ले. CSK के ऐसे ही अनगिनत फैन्स में से Google के सीईओ सुंदर पिचाई भी एक हैं. CSK के ऐतिहासिक मैच जीतने पर तो सुंदर पिचाई ने भी ट्विटर पर बधाई दी. पिचाई ने ट्वीट किया- क्या फाइनल था! ग्रेट टाटा IPL हमेशा की तरह, CSK को बधाई! GT अगले साल और मजबूती से आयेगी.

Also Read: Google ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग वाले इस ऐप को Play Store से हटाया, आप भी फौरन कर दें डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >