Kawasaki Ninja 300 पर मिल रहा ₹28000 का डिस्काउंट, ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए

Kawasaki Ninja 300 पर कंपनी ने ₹28,000 की लिमिटेड-पीरियड छूट का ऐलान किया है. इस ऑफर के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.89 लाख हो गई है. यह ऑफर फरवरी 2026 के अंत तक वैलिड है और बुकिंग इसी ड्यूरेशन में पूरी करनी होगी.

स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना देखने वालों के लिए फरवरी 2026 शानदार मौका लेकर आया है. Kawasaki ने अपनी पॉपुलर Kawasaki Ninja 300 पर लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट का ऐलान किया है. कंपनी ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए शेयर की है. अगर आप लंबे समय से इस बाइक को खरीदने की सोच रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है.

कितना मिल रहा है फायदा?

Kawasaki Ninja 300 पर इस समय 28,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है. इस डिस्काउंट के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपये हो गई है, जबकि बिना डिस्काउंट के इसकी कीमत 3.17 लाख रुपये है.

ध्यान देने वाली बात यह है, कि यह ऑफर केवल लास्ट फरवरी 2026 तक ही वैलिड है. यानी कि इच्छुक ग्राहक के पास इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाने के लिए बस 5 दिन है. ग्राहकों को इसी महीने के भीतर बुकिंग पूरी करनी होगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

Ninja 300 में लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 11,000 rpm पर 39 PS की मैक्सिमम पावर और 10,000 rpm पर 26.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ रिटर्न शिफ्ट मैकेनिज्म मिलता है, जो स्मूद गियर शिफ्टिंग एक्सपीरियंस देता है. हाई रेविंग नेचर और ट्विन-सिलेंडर सेटअप इसे स्पोर्टी फील देते हैं.

डायमेंशन और डिजाइन

Kawasaki Ninja 300 ट्यूब्युलर डायमंड फ्रेम पर तैयार की गई है, जो इसे मजबूती के साथ बेहतर हैंडलिंग भी देता है. इसका व्हीलबेस 1,405 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 140 मिमी है, जिससे सड़क पर बैलेंस और स्टेबलिटी बनी रहती है. 785 मिमी की सीट हाइट ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक है, जबकि 179 किलोग्राम का कर्ब वेट इसे कंट्रोल में रखना आसान बनाता है. 17 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी लंबी राइड के लिए अच्छी है. बाइक की कुल लंबाई 2,015 मिमी, चौड़ाई 715 मिमी और ऊंचाई 1,160 मिमी है. इसका एग्रेसिव फुल-फेयरिंग डिजाइन इसे एक असली स्पोर्ट्स बाइक जैसा दमदार और अट्रैक्टिव लुक देता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

फ्रंट में 37 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जबकि रियर में बॉटम-लिंक Uni-Trak सस्पेंशन मिलता है, जिसमें गैस-चार्ज्ड शॉक और 5-वे प्रीलोड एडजस्टमेंट का ऑप्शन है.

ब्रेकिंग के लिए आगे 290 मिमी सिंगल पेटल डिस्क और पीछे 220 मिमी सिंगल पेटल डिस्क दी गई है, दोनों में ड्यूल-पिस्टन कैलिपर लगाए गए हैं. यह सेटअप बेहतर कंट्रोल और सुरक्षित राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.

क्या यह सही समय है खरीदने का?

28,000 रुपये की छूट के साथ Kawasaki Ninja 300 अब पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव प्राइस पर अवेलेबल है. अगर आप एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में एक भरोसेमंद और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ऑप्शन चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए है, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से पूरी जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: KTM और KISKA की 30 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म, अब इन-हाउस होगा डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >