जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकी ये सेडान, 23,791 यूनिट्स की हुई बिक्री; आखिर क्यों है इतनी डिमांड?

जुलाई 2026 में Maruti Dzire 23,791 यूनिट बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी. बढ़िया माइलेज, कम कीमत और 5-स्टार सेफ्टी इसकी पॉपुलैरिटी की बड़ी वजहें हैं. यही खूबियां इसे प्राइवेट और कमर्शियल खरीदारों के बीच पसंदीदा बनाती हैं.

जुलाई 2026 में कारों की बिक्री के मामले में एक बार फिर Maruti Suzuki का दबदबा देखने को मिला. इस बार कंपनी की Dzire ने बाजी मारते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. Dzire की 23,791 यूनिट बिकी हैं. खास बात यह है कि SUV का क्रेज बढ़ने के बावजूद Dzire जैसी सेडान की पॉपुलैरिटी अभी भी बरकरार है.

Maruti Suzuki की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई में देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में कंपनी के 6 मॉडल शामिल रहे. अब सवाल ये है कि आखिर Dzire में ऐसी क्या खास बात है, जो इसे हर महीने बड़ी संख्या में कस्टमर्स दिलाती है. आइए जानते हैं.

बेहतर माइलेज है Dzire की खासियत

Dzire की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजहों में से एक इसका शानदार माइलेज है. नई जनरेशन की Dzire में Maruti Suzuki का 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलता है. खास बात यह है कि AMT गियरबॉक्स के साथ यह कार और भी बेहतर माइलेज देती है.

माइलेज की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स वाली Dzire 24.79 kmpl तक का माइलेज देती है, जबकि 5-स्पीड AMT वेरिएंट 25.71 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. वहीं, CNG मॉडल 33.73 km/kg तक का माइलेज देने का दावा करता है.

कम कीमत में मिलते हैं काम के फीचर्स

Dzire उन लोगों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो कम कीमत में एक सेडान खरीदना चाहते हैं. चार मीटर से छोटी होने की वजह से इस कार पर टैक्स भी कम लगता है. नई जेनरेशन की Dzire में नई ग्रिल, LED हेडलैंप और अपडेटेड डिजाइन मिलता है.

अंदर की बात करें तो कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखने वाला केबिन भी मिलता है.

फोटो: marutisuzuki.com

ये भी पढ़ें: 360 डिग्री कैमरा, टर्बो-पेट्रोल इंजन... 2 हजार लोग डेली खरीद रहे हैं यह नई कार, जानें कीमत और खासियत

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग बनाती है इसे और खास

नई Dzire में सेफ्टी पर भी ध्यान दिया गया है. इस सेडान को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, Electronic Stability Control, Hill-Hold Assist और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि कार की क्रैश प्रोटेक्शन को भी बेहतर किया गया है.

फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच Dzire की अच्छी मांग

Dzire की पॉपुलैरिटी सिर्फ आम कार खरीदारों तक ही लिमिटेड नहीं है. इसका कमर्शियल वर्जन Dzire Tour S भी टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है. इसकी बड़ी वजह है बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस खर्च और फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन. यही वजह है कि Dzire को प्राइवेट खरीदारों के साथ-साथ कमर्शियल सेगमेंट से भी अच्छी मांग मिलती है.

Maruti का सर्विस नेटवर्क और कार की रीसेल कीमत

Dzire की एक अच्छी बात यह भी है कि Maruti Suzuki के सर्विस सेंटर आसानी से मिल जाते हैं. देश की सड़कों पर पहले से ही 30 लाख से ज्यादा Dzire चल रही हैं. ऐसे में इसके लिए सर्विस सेंटर आसानी से मिल जाते हैं और स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. दूसरी ओर, सेकेंड हैंड कार बाजार में भी Dzire की अच्छी मांग है. यानी अगर कुछ साल बाद आप अपनी Dzire बेचने का फैसला करते हैं, तो इसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद रहती है.

ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >