जुलाई में लॉन्च हुई ये 8 नई कारें, किसी में 526Km की रेंज तो किसी में नया टर्बो इंजन, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी बिजी रहा. इस दौरान Skoda, Renault, Nissan, Lexus जैसे बड़े ब्रांड्स ने अपनी नई कारें लॉन्च कीं. इनमें नई SUV, इलेक्ट्रिक कार, हाइब्रिड सेडान और फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं.

पिछला महीना ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी धमाकेदार रहा. इस दौरान हर सेगमेंट में कई नई कारों ने एंट्री मारी. कहीं भारत की सबसे किफायती कारों में से एक नए अवतार में लॉन्च हुई, तो कहीं Nissan और Kia ने अपने नए मॉडल पेश किए. वहीं, एक लग्जरी सेडान को भी नया पावरट्रेन मिला. अगर आपने पिछले महीने की कोई बड़ी कार लॉन्च मिस कर दी है, तो टेंशन मत लीजिए. आइए, एक नजर डालते हैं उन सभी कारों पर, जिन्होंने बीते महीने भारतीय बाजार में दस्तक दी.

Skoda Kodiaq RS

जुलाई की शुरुआत ही दमदार रही. इस महीने Skoda Kodiaq RS ने भारतीय बाजार में एंट्री की. यह Kodiaq SUV का परफॉर्मेंस-फोकस्ड वर्जन है. इसमें 265 PS की दमदार पावर, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम और स्पोर्टी RS किट दी गई है. यही वजह है कि यह SUV फास्ट स्पीड और शानदार ड्राइविंग का मजा तो देती ही है. साथ ही परिवार के साथ कम्फर्टेबल ट्रेवल के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है.

Photo: Skoda Auto India

Renault Kwid

इसके बाद Renault ने अपनी सबसे किफायती कार Kwid को हल्का-सा अपडेट दिया. इस अपडेट में हैचबैक पर कंपनी का नया 2D लोगो, नए डिजाइन वाले व्हील कवर, Triber और Kiger से लिया गया नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. कंपनी ने इसके वेरिएंट्स की संख्या जरूर कम कर दी है. पहले Kwid चार वेरिएंट्स में आती थी, जबकि अब इसे सिर्फ दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा.

Nissan Tekton

महीने के आखिर में निसान ने अपनी SUV Tekton से पर्दा उठाया. इसका डिजाइन काफी हद तक बड़े और दमदार Patrol SUV से इंस्पायर्ड नजर आता है.  वहीं, इसमें कई एडवांस फीचर्स के साथ पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: स्टाइल, स्पीड और ओपन-टॉप ड्राइविंग... MINI की नई Stardust Edition में मिलेगा सबकुछ, जानिए क्या है कीमत

Lexus ES 350h

बीते महीने Lexus ने अपनी नई ES 350h को लॉन्च किया है. दिलचस्प बात यह है कि इसी साल इस नई जनरेशन की सेडान का ऑल-इलेक्ट्रिक ES 500e वर्जन पहले ही पेश किया जा चुका था. नई सेडान में स्टाइलिश और यूनिक डिजाइन, मिनिमलिस्ट, एडवांस्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और हाई-टेक फीचर्स का शानदार मेल देखने को मिलता है. Lexus ES 350h में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है.

Photo: Lexus India

Kia Syros EV

किआ ने भी इस साल अपनी अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV, Syros EV के साथ एंट्री मारी है. इसका डिजाइन पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल जैसा ही  है. वहीं, अंदर की तरफ यह काफी बड़ा और प्रीमियम केबिन, कई एडवांस फीचर्स और एक बार फुल चार्ज होने पर 526 km तक की शानदार रेंज देती है. इसके अलावा इसमें 100 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Maruti Brezza Facelift

महीने के आखिरी हफ्ते में Maruti Brezza Facelift ने भी एंट्री मारी. फेसलिफ्ट अपडेट के बाद यह SUV पहले से ज्यादा किफायती हो गई है. पहली नजर में नई Brezza आपको पुराने मॉडल से बहुत अलग नहीं लगेगी, लेकिन नए डिजाइन अपडेट और जोड़े गए फीचर्स इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं. हालांकि, सबसे बड़े बदलाव इसके इंजन में किए गए हैं. अब मैनुअल गियरबॉक्स में एक एक्स्ट्रा गियर मिलता है. इसके साथ ही नया टर्बो-पेट्रोल इंजन भी जोड़ा गया है. वहीं, CNG वेरिएंट में सिलेंडर को बूट फ्लोर के नीचे शिफ्ट कर दिया गया है.

Honda ZR-V

होंडा ने भी अपनी नई प्रीमियम SUV ZR-V को लॉन्च कर दिया है. जापान से पूरी तरह तैयार (CBU) यूनिट के तौर पर भारत लाई गई यह SUV कंपनी की प्रीमियम SUV है. इसमें शानदार इंटीरियर, दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और कॉम्पैक्ट साइज का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

Photo: Honda Car India

2026 Toyota Hilux

जुलाई का महीना खत्म होते-होते टोयोटा ने अपनी नई नौवीं जनरेशन Hilux लॉन्च कर दी. इसका बेस स्ट्रक्चर (प्लेटफॉर्म) पहले वाले मॉडल जैसा ही रखा गया है. एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों का डिजाइन पूरी तरह नया कर दिया गया है. इंजन की बात करें तो नई Toyota Hilux में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है. इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: भारत आ रही है Kia की नई 7-सीटर SUV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या होगा खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >