Flipkart Valentine Deal: 65 हजार का iPhone 12 मिल रहा आधे से भी कम दाम पर, जानिए

अगर आप भी आईफोन 12 खरीदने का प्लान बना रहे हैं या सस्ती डील तलाश रहे हैं, तो वैलेंटाइन डील का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर वैलेंटाइन डील (Flipkart Valentine Deal) चल रही है जिसमें कई फोन पर धमाकेदार छूट दी जा रही है. आइए जानें आईफोन 12 पर डील के बारे में-

iPhone 12 Discount Offers Flipkart Valentine Deal: ऐपल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 14 (iPhone 14) मार्केट में आने के बाद भी आईफोन 13 (iPhone 13) और आईफोन 12 (iPhone 12) डिमांड में बने हुए हैं. आईफोन लवर्स को इसपर डिस्काउंट डील्स (iPhone Discount & Deals) का बेसब्री से इंतजार रहता है. अगर आप भी आईफोन 12 खरीदने का प्लान बना रहे हैं या एक सस्ती डील की तलाश कर रहे हैं, तो वैलेंटाइन डील का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर वैलेंटाइन डील (Flipkart Valentine Deal) चल रही है जिसमें कई फोन पर धमाकेदार छूट दी जा रही है. आइए जानें आईफोन 12 पर मिल रही डील्स के बारे में-

iPhone 12 Discount Offers on Flipkart

आईफोन 12 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. आईफोन 12 को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और इसपर फ्लिपकार्ट पर 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है. इस ऑफर के तहत यह हैंडसेट 56,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है.

Also Read: Valentine’s Day के मौके पर iPhone 13 मिल रहा सबसे सस्ते में, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

iPhone 12 Bank Offer on Flipkart

आईफोन 12 की कीमत पर छूट के अलावा, बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके तहत अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो इस पर 2000 रुपये की छूट का फायदा पा सकते हैं. फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड का यूज कर खरीदारी करने से 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. इससे 2850 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है.

iPhone 12 Exchange Offer on Flipkart

फ्लिपकार्ट से आईफोन 12 खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है. आईफोन 12 पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. अगर आपका फोन अच्छे कंडीशन में है और मॉडल नया है, तो फोन को एक्सचेंज करने पर आप 23,000 रुपये बचा सकते हैं. यही नहीं, चुनिंदा मॉडल पर 3000 रुपये का एक्सट्रा ऑफर भी है. इसके तहत कुल मिलाकर 26 हजार की छूट पायी जा सकती है.

Also Read: Valentine’s Day Gift Ideas: पार्टनर को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, पाकर खुश हो जाएगा आपका प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >