बार-बार RC अपलोड करने से मिलेगा छुटकारा, 1 फरवरी से खत्म हो रहा FASTag का KYV प्रोसेस

अब FASTag लेना और इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान होने वाला है. NHAI के नए फैसले के तहत 1 फरवरी 2026 से नए FASTag पर KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे वाहन चालकों को बार-बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने से राहत मिलेगी.

कभी FASTag लेते समय बार-बार RC अपलोड करने की झंझट झेली है? कभी टैग एक्टिव होने में बेवजह की देरी से परेशान हुए हैं? अगर हां, तो अब राहत की खबर है. हाईवे पर सफर को आसान बनाने वाले FASTag सिस्टम में अगले महीने से बदलाव होने वाला है. NHAI के फैसले के तहत अब 1 फरवरी से FASTag से जुड़ा KYV प्रोसेस खत्म होने वाला है. ऐसे में इस दिन से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले FASTag (फास्टैग) पर Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस लागू नहीं होगी. इसका सीधा फायदा यह होगा कि FASTag लेने और एक्टिव होने का प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा फास्ट, आसान और बिना परेशानी के पूरा हो सकेगा.

अब क्यों लिया गया यह फैसला?

अब तक FASTag मिलने के बाद गाड़ी के कंफर्मेशन के लिए KYV प्रोसेस पूरा करना पड़ता था. इसके लिए वाहन मालिकों को बार-बार RC अपलोड करनी पड़ती थी, गाड़ी की फोटो भेजनी होती थी और कई बार तो दोबारा वेरिफिकेशन भी करवाना पड़ता था. वैलिड डॉक्यूमेंट्स के बाद भी FASTag एक्टिवेशन में देरी होती थी, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. ऐसे में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए NHAI ने इस सिस्टम को बदलने का फैसला लिया.

नए सिस्टम में क्या होगा अलग?

नए नियमों के तहत अब KYV की जिम्मेदारी पूरी तरह बैंकों को सौंप दी गई है. यानी कि FASTag जारी करने से पहले ही बैंक वाहन की पूरी जांच करेंगे. साथ ही वाहन से जुड़ी जानकारी VAHAN Database के जरिए वेरिफाई की जाएगी. अगर VAHAN में डेटा उपलब्ध नहीं होगा, तो Registration Certificate (RC) के बेस पर जांच पूरी की जाएगी. ऐसे में FASTag एक्टिव होने के बाद अलग से किसी KYV प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ेगी.

KYV आखिर था क्या और इसे क्यों हटाया गया?

Know Your Vehicle (KYV) फास्टैग का एक वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिससे यह कन्फर्म किया जाता था कि FASTag सही गाड़ी से जुड़ा हुआ है और इसका किसी तरह का गलत या डुप्लीकेट इस्तेमाल न किया जा रहा है. लेकिन यह सिस्टम तकनीकी समस्याओं, बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड और देरी की बड़ी वजह बन गया, जिसके कारण NHAI ने इसे हटाकर प्रोसेस को और ज्यादा भरोसेमंद और आसान बना दिया.

पुराने FASTag यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

पहले से जारी FASTag यूजर्स को अब रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होगी. केवल उन्हीं मामलों में दोबारा जांच होगी जहां किसी वाहन को लेकर शिकायत मिलती है, गलत तरीके से FASTag जारी किया गया हो या फिर उसका गलत इस्तेमाल किये जाने की आशंका हो.

आम वाहन चालकों को क्या मिलेगा फायदा?

नए नियमों से FASTag यूजर्स को कई बड़े फायदे मिलेंगे:

  • FASTag लेते ही तुरंत इस्तेमाल की सुविधा
  • बार-बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने से छुटकारा
  • कस्टमर केयर और बैंक चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म
  • केवल शिकायत आधारित मामलों में ही जांच होगी.

यह भी पढ़ें: हर महीने पेट्रोल पर ज्यादा पैसा जा रहा है? आज ही जान लें बाइक का माइलेज सुधारने के 5 आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >