Elon Musk करने जा रहे Twitter की रीब्रांडिंग, बदल जाएगा माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नाम, कलर और लोगो

1 / 1
Elon Musk करने जा रहे Twitter की रीब्रांडिंग, बदल जाएगा माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नाम, कलर और लोगो
फुल स्क्रीन में देखें

Elon Musk करने जा रहे Twitter की रीब्रांडिंग, बदल जाएगा माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नाम, कलर और लोगो

Elon Musk Twitter Rebranding News Real or Fake ? एलन मस्क की ओर से ट्विटर में अब सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जी हां, खबर है कि एलन मस्क ट्विटर की रीब्रांडिंग करने जा रहे हैं. इसके तहत ट्विटर के नाम से लेकर रंग और लोगो तक में बदलाव किया जा सकता है. अगर ऐसा होगा तो ट्विटर पूरी तरह बदल जाएगा.

Elon Musk Twitter Rebranding : दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में गिने जानेवाले एलन मस्क अब अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कायापलट करने की तैयारी कर रहे हैं. मस्क ने जब से ट्विटर की सत्ता संभाली है, तब से वह इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं.

एलन मस्क की ओर से ट्विटर में अब सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जी हां, खबर है कि एलन मस्क ट्विटर की रीब्रांडिंग करने जा रहे हैं. इसके तहत ट्विटर के नाम से लेकर रंग और लोगो तक में बदलाव किया जा सकता है. अगर ऐसा होगा तो ट्विटर पूरी तरह बदल जाएगा.

ट्विटर का नाम बदलेगा

ट्विटर का नाम भी एलन मस्क बदलने जा रहे हैं. खबरों की मानें, तो इसकी शुरुआत ‘एक्स’ से हो सकती है. वहीं, ट्विटर के लोगो में भी एक्स अक्षर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एलन मस्क ने एक ट्वीट करके अपकमिंग लोगो का संकेत भी दिया है, जिसे कंपनी जल्द लाइव कर सकती है.

ट्विटर का कलर भी बदलेगा

चर्चा है ट्विटर का कलर भी ब्लू की जगह ब्लैक किया जा सकता है. बता दें कि इसे लेकर ट्विटर की ओर से एक पोल शुरू किया गया है. मालूम हो कि ट्विटर के मूल संगठन के रूप में एक्स कॉर्प कंपनी का नाम मार्च में रजिस्टर किया गया है.

एलन मस्क से जब ट्विटर की ब्रांडिंग के बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था कि जल्द ही हम ट्विटर से पक्षियों को अलविदा कह देंगे. इसका साफ मतलब निकाला जा रहा है कि एलन मस्क ट्विटर के लोगो में बदलाव करने के प्लान पर काम कर रहे हैं.

ट्विटर का लोगो पहले भी बदल चुके हैं मस्क

एलन मस्क ने इससे पहले एक दिन अचानक ट्विटर लोगो को बदलकर कुत्ते की फोटो लगा दी गई थी. वह अस्थायी कदम था, जिसे जल्द ही हटाकर दोबारा नीली चिड़िया की फोटो लगा दी गई थी. लेकिन इस बार एलन मस्क सीरियस हैं लग रहे हैं. यह भी हो सकता है कि यह मस्क का कोई मजाक हो, जिसके लिए भी वह जाने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >