Elon Musk ने अपनी प्रोफाइल में किया बदलाव, Twit Chief के रूप में बायो अपडेट किया

टेस्ला प्रमुख (Tesla Chief) एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर बायो (Twitter Bio) को अपडेट करते हुए ‘चीफ ट्विट’ (Chief Twit) जोड़ लिया है. अब चूंकि मस्क ने ‘ट्विटर’ (Twitter) की जगह ‘ट्विट’ (Twit) लिखा है, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि…

Elon Musk Twitter Deal Update: टेस्ला प्रमुख (Tesla Chief) एलन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर डील (Twitter Deal) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है. इस डील को लेकर लेटेस्ट अपडेट यह है कि एलन मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल अपडेट कर उसमें खुद को ट्विटर चीफ (Twitter Chief) बताया है. मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर बायो (Twitter Bio) को अपडेट करते हुए ‘चीफ ट्विट’ (Chief Twit) जोड़ लिया है. अब चूंकि मस्क ने ‘ट्विटर’ (Twitter) की जगह ‘ट्विट’ (Twit) लिखा है, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क उसका नाम बदलकर ‘ट्विटर’ से ‘ट्विट’ कर सकते हैं. आपको बता दें कि ट्विटर को खरीदने की मस्क की 44 बिलियन की डील शुक्रवार तक फाइनल होनी है.

अदालत से ट्विटर मुख्यालय तक का सफर

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे तक ट्विटर अधिग्रहण डील पूरा करनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उन्हें अदालत में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा. इस पूरे प्रकरण में मस्क ने पहले ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये, फिर वह इससे पीछे हटने की कोशिश करने लगे. ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ पर मुकदमा करने बाद उन्हें डील फाइनल करने के लिए बाध्य किया. अगर दोनों पक्ष शुक्रवार की समय सीमा को पूरा नहीं करते हैं, तो अदालत इस पर कोई कड़ा कदम उठा सकती है.

ट्विटर डील अंतिम चरण में

एलन मस्क की ट्विटर डील को लेकर बैंक 13 अरब डॉलर की डेट फाइनेंसिंग कर रहे हैं. बैंकों ने फाइनल क्रेडिट एग्रीमेंट पूरा कर लिया है और सौदे से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया चल रही है. यह मस्क को फंड ट्रांसफर करने से पहले के अंतिम चरणों में से एक है. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने अदालत में फाइलिंग का हवाला देते हुए मीडिया को बताया है कि मस्क के ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण के संबंध में अमेरिकी फेडरल अथॉरिटी जांच कर रही है. ट्विटर ने अदालती दस्तावेज में कहा है कि वे लेनदेन के संबंध में एलन मस्क के व्यवहार की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >