Twitter का मालिक बनते ही Elon Musk ने किया अजीबोगरीब ट्वीट- ‘पंछी आजाद है’, क्या मतलब है इसका?

ट्विटर के अधिग्रहण से पहले भी एलन मस्क अभिव्यक्ति पर किसी तरह की पाबंदी के खिलाफ रहे हैं. वह कई बार इसे मुद्दा बनाते हुए ट्वीट भी कर चुके हैं. वह कई बार ट्विटर की आजादी और इसकी पॉलिसी को लेकर इसी प्लैटफॉर्म पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं.

Elon Musk Twitter Takeover: ट्विटर का अधिग्रहण करते ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क एक्शन मोड में आ गए हैं. एलन मस्क ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- पंछी आजाद है. बता दें कि मस्क ने ट्विटर में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिये हैं. ये बदलाव माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के स्टाफ से लेकर कंपनी की पॉलिसी तक में नजर आ रहा है.

मस्क ट्विटर की आजादी के पक्षदार

ट्विटर के अधिग्रहण से पहले भी एलन मस्क अभिव्यक्ति पर किसी तरह की पाबंदी के खिलाफ रहे हैं. वह कई बार इसे मुद्दा बनाते हुए ट्वीट भी कर चुके हैं. वह कई बार ट्विटर की आजादी और इसकी पॉलिसी को लेकर इसी प्लैटफॉर्म पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं. अब जब मस्क ट्विटर के मालिक बन चुके हैं, ऐसे में सबकुछ उनके हाथ में है और वह कंपनी में जरूरी बदलाव करना शुरू कर चुके हैं.

टॉप ऑफिशियल्स को निकाला

एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर के प्रमुख अधिकारियों की कंपनी से छुट्टी कर दी. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, कानूनी नीति ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटा दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, पिछले साल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किये गए अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी तौर पर कहासुनी हो गई थी. मस्क ने कंटेंट मॉडरेशन के मामले में विजया गड्डे की भूमिका की भी आलोचना की थी.

Also Read: Twitter के मुख्यालय में Sink लेकर क्यों गये Elon Musk?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >