Twitter के मुख्यालय में Sink लेकर क्यों गये Elon Musk?

एलन मस्क ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पहुंचे. उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक वीडियो के जरिये साझा की. इसमें मस्क अपने हाथों में एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में घुसते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियाे के साथ मस्क ने कैप्शन में लिखा है- Entering Twitter HQ – let that sink in.

Elon Musk in Twitter HQ: टेस्ला (Tesla) और स्पेस-एक्स (Tesla) जैसी कंपनियों के चीफ एलन मस्क (Elon Musk) अपनी ट्विटर डील (Twitter Deal) को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. अमेरिकी डेलावेयर कोर्ट ने इस डील को फाइनल करने के लिए दोनों पक्षों को शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तक की समय सीमा तय की है. ऐसे में अब यह डील फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है. इस बीच एलन मस्क ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पहुंचे. उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक वीडियो के जरिये साझा की. इस वीडियाे में मस्क अपने हाथों में एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में घुसते नजर आ रहे हैं. 9 सेकेंड के इस वीडियाे के साथ मस्क ने कैप्शन में लिखा है- Entering Twitter HQ – let that sink in. सोशल मीडिया पर मस्क का यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस ट्वीट पर बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह के रिप्लाई कर रहे हैं. इसके साथ ही लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि मस्क की इस अजीबोगरीब हरकत की वजह क्या है?

शुक्रवार तक पूरी करनी है डील

इस सौदे को पूरा करने के लिए डेलावेयर चांसरी कोर्ट ने अक्टूबर की शुरुआत में शुक्रवार की समय सीमा तय की थी. इस पूरे मामले में एलन मस्क ने पहले तो ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये, फिर वह इससे पीछे हटने की कोशिश करने लगे. इसके बाद ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ पर मुकदमा करने के बाद उन्हें डील फाइनल करने के लिए मजबूर किया. इस बीच अगर दोनों पक्ष शुक्रवार की समय सीमा पूरी होने तक डील पूरी नहीं करते हैं, तो अदालत इसपर कड़े कदम उठा सकती है.

Also Read: Elon Musk ने अपनी प्रोफाइल में किया बदलाव, Twit Chief के रूप में बायो अपडेट किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >