एलन मस्क ने ट्विटर के साथ पूरी की डील, पराग अग्रवाल समेत कई अन्य टॉप लेवल अधिकारी निकाले गए

एलन मस्क ने ट्विटर के साथ अपने डील को पूरा कर दिया है. एलन मस्क को कोर्ट की तरफ से इस डील को पूरा करने के लिए आज शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था. लेकिन, इस समय सीमा के खत्म होने से पहले ही उन्होंने इस डील को पूरा किया और Twitter की कमान संभाला ली.

Elon Musk Twitter Deal: लम्बे समय तक एलन मस्क (Elon Musk) और ट्विटर के बीच चल रहा यह बवाल आख़िरकार खत्म हुआ. एलन मस्क ने कोर्ट की तरफ से दिए गए समय सीमा के रहते ही ट्विटर के साथ अपने डील को पूरा कर दिया है. डील को लेकर एक रिपोर्ट सामने आया है जिसमे बताया गया है कि इस डील को पूरा करने के बाद एलन मस्क ने Twitter से Parag Agrawal को निकाल दिया है. जानकारी के लिए बता दें पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ने ही एलन मस्क द्वारा इस डील को तोड़े जानें के मामले को कोर्ट के सामने पेश किया था. इस डील के बाद केवल Parag Agrawal ही नहीं बल्कि कई ओर टॉप लेवल अधिकारियों के सौंपने को छोड़कर जाने की खबरें सामने आ रही हैं.

10 सालों तक Twitter के साथ जुड़े रहे Parag Agrawal

Elon Musk ने Twitter के साथ अपने इस डील को पूरा करने के बाद कई टॉप लेवल अधिकारियों को कंपनी से हटा दिया. इनमें Parag Agrawal भी शामिल हैं. बता दें Parag Agrawal ने कुछ ही समय पहले Twitter के CEO के रूप में अपनी पोजीशन हासिल की थी. Parag करीबन 10 सालों से Twitter के साथ जुड़े रहे थे और को-फाउंडर जैक डोरसे के कंपनी को छोड़ के जाने के बाद CEO के पोजीशन पर ज्वाइन किया था. लेकिन, इस पोजीशन का Parag ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सके और Elon Musk के Twitter अधिग्रहण के बाद उन्हें इस पद को अलविदा कहना पड़ा.

Also Read: Elon Musk ने अपनी प्रोफाइल में किया बदलाव, Twit Chief के रूप में बायो अपडेट किया
इन टॉप लेवल अधिकारियों ने भी कंपनी को कहा अलविदा

बता दें कंपनी को छोड़ कर जाने वाले अधिकारियों की सूची में केवल Parag Agrawal ही नहीं बल्कि, और भी कई टॉप लेवल मैनेजमेंट के अधिकारियों ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया है. बता दें कंपनी को छोड़कर जाने वालों में लीगल, पॉलिसी और ट्रस्ट के हेड Vijaya Gadde, चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर Ned Segal और कंपनी के जनरल कॉउंसल Sean Edgett भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >